• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतिम शासक के बेटे की संपत्ति बचाने के लिए नवेद मियां ने ली कोर्ट की शरण

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर(मुजाहिद खाँ)। अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के बेटे नवाबजादा सैयद आबिद अली खां की सम्पत्ति बचाने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने न्यायालय की शरण ली है।उन्होंने सिविल जज (सी.डी.) के न्यायालय में 19 लोगों के खिलाफ परिवाद दायर कर विवादित जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।

नूर महल में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि ग्राम ताशका में स्थित आराजी गाटा संख्या 255 रकबा 12.8860 हेक्टेअर उनके चाचा मरहूम नवाबजादा सैयद आबिद अली खां उर्फ सलीम मियां की है। उनके वारिस विदेश में रहते हैं। इसलिए इस जमीन के मैनेजमेंट के लिए उन्हें मुखतारे खास नियुक्त किया गया है।

बताया कि सिविल जज (सी.डी.) के न्यायालय में दायर परिवाद में कहा गया है कि विवादित आराजी से इन लोगों ने बिना विधिक प्रक्रिया अपनाये हुए आम के हरे पेड़ काटे हैं। 300 सौ बीघा आराजी को हड़पने की नियत से बिना किसी मालिकाना हक के विभिन्न विक्रय पत्रों से विवादित आराजी को नुमाइशी रूप से आपस में ट्रांसफर कर लिया है और यह सिलसिला जारी है।इन लोगों ने सक्षम न्यायालय के आदेश के बगैर ही इस आराजी को राजस्व अभिलेखों में भूमिधरी भूमि के रूप में परिवर्तित कर लिया है।

नवेद मियां ने मेवा सिंह, नारायण सिंह, जसवीर सिंह, परविंदर कौर, जुगराज सिंह, साहब सिंह, भगवान सिंह, शादाब आलम, शहाब आलम, शाह नदीम, मोहम्मद दानिश अख्तर, आरिफा मुराद, नदीमा रहमान, अज़हर मियां, आसमा, मोहम्मद नासिर, बाबर खां, जकी खां और हुरमत खां के विरुद्ध यह वाद दायर किया है।

बिना कानूनी आधार के मुझे कैद में रखा गया है : प्रियंका

नवेद मियां ने न्यायालय से मांग की है कि स्थायी निषेधाज्ञा की डिक्री इस आश्य से पारित की जाए कि यह लोग विवादित आराजी पर अवैध रूप से कब्जा या कोई निर्माण नहीं कर सकें।

खतौनी में दर्ज नाम खारिज कराने के लिए भी कोर्ट जाएंगे नवेद मियां

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभी उन्होंने स्टे के लिए सिविल जज (सी.डी.) के न्यायालय की शरण ली है, लेकिन खतौनी में दर्ज नाम खारिज कराने के लिए भी कोर्ट जाएंगे। कहा कि ग्राम ताशका में स्थित आराजी गाटा संख्या 255 रकबा 12.8860 हेक्टेअर की खतौनी में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नाम दर्ज हुए हैं, जो खारिज होंगे।

वहीं लखीमपुर खीरी की घटना में किसानों की मौत पर अफसोस जताते हुए नवेद मियां ने कहा जिस तरह से किसानों की जान ली गई क़ानून तोड़ने वाली बात की गई जोकि ग़लत है किसानो की हत्या की गई उसकी निन्दा करते हैं। कहा अपने विचार व्यक्त करने का हमारा संवैधानिक अधिकार है जितने भी अलग-अलग नेताओं ने इस घटना के खिलाफ निंदा की है वह बिल्कुल सही है क्योंकि जिन लोगों की जानें गई उनके परिवारों के साथ जुल्म तो हुआ ही है। प्रियंका गांधी और उनके साथ मौजूद राज्यसभा सांसद के साथ पुलिस प्रशासन का दुर्व्यवहार करना बिल्कुल गलत है खासकर प्रियंका गांधी को रोके जाना और उनके साथ दुर्व्यवहार की घटना दुखद है।

Tags: naved miyaRampur Newsup news
Previous Post

विभिन्न जनपदों के मार्गों/सेतुओं को ‘कल्याण सिंह मार्ग’ तथा ‘डॉ. विश्वनाथ शर्मा रेल उपरिगामी सेतु’ के नाम से किया गया नामकरण

Next Post

कभी भी उनसे मित्रता नहीं करें, जो आपसे कम या ज्यादा हों प्रतिष्ठावान

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

इस दिन घर से बाहर कर दें टूटी झाड़ू, चमक जाएगी किस्मत

25/07/2025
Split Ends
Main Slider

झड़ते बालों से हैं परेशान, आज़माएँ ये उपाय

25/07/2025
Silver
Main Slider

गिफ्ट में मिली चांदी की ये चीजें चमका देंगे आपका भाग्य

25/07/2025
Flies
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

25/07/2025
Palak Dal
Main Slider

इस रेसिपी से बनाएं ढाबे वाली स्टाइल में पालक दाल

25/07/2025
Next Post

कभी भी उनसे मित्रता नहीं करें, जो आपसे कम या ज्यादा हों प्रतिष्ठावान

यह भी पढ़ें

aaron finch vs virat kohli

दौरे की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा भारत

02/12/2020

Twitter ने किसी मैसेज या ट्वीट को ‘रीट्वीट’ करने के लिए लागू किया नया नियम

23/10/2020
house

नया साल शुरू होने से पहले घर से हटा दें ये 5 चीजें, चमकने लगेगी आपकी किस्मत

05/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version