Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवनीत राणा की बढ़ी मुश्किलें, एक और FIR दर्ज

Navneet Rana

Navneet Rana

मुंबई। हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) के बाद शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है। सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं रविवार को नवनीत राणा के ख़िलाफ़ एक और मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि उनके खिलाफ IPC की धारा 353 के तहत FIR दर्ज  की गई है। उन पर सरकारी काम में दाखिल देने का आरोप लगाया गया है।

राणा दंपति पर FIR दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि देखिए 2 घटनाएं हुई हैं। एक तो हनुमान चलीसा के बहाने दंगा भड़काने की कोशिश की गई। इस पर जरूरी कारवाई की गई है। इसलिए राणा दंपति की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, कल रात की घटना पर भी एक्शन लिया गया है। इस मामले में समझदारी दिखाने की जरूरत है।

इलाज कर रहे डॉक्टर की टेबल पर आला की जगह दिखी पिस्टल, और फिर…

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर पथऱाव हुआ, ये किसने किया इसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अलग से आदेश देने की जरूरत नहीं है, वह अपना काम बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह का माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि यहां राष्ट्रपति शासन लग जाए।

Exit mobile version