• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘वोट मांगने वालों को मिलेगी ऐसी सजा’, नक्सलियों ने ली भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
24/10/2023
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Naxalites

Naxalites

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव-औंधी रोड पर नक्सलियों (Naxalites) ने पर्चा फेंककर भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने यह चेतावनी भी दी है कि वोट मांगने वालों को बिरजू जैसी सजा मिलेगी। पर्चे में नक्सलियों (Naxalites) ने यह भी लिखा है कि बिरजू तारम को मौत की सजा पहले ही दे दी गई थी। बीजेपी व आरएसएस को भगाओ देश बचाओ का नारा भी नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है। नक्सली पर्चा मिलने के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।

बतादें कि 20 अक्‍टूबर को प्रदेश के नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में भाजपा के एक नेता बिरजूराम तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में हुई इस हत्या को लेकर नक्सलियों पर संदेह किया जा रहा था।

2009 में चुनाव के बाद नक्सलियों (Naxalites) ने भाजपा प्रत्याशी की कर दी थी हत्‍या

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में विधानसभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बिरजू तारम का नाम नक्सलियों की हिट लिस्ट में था। पिछले माह पुलिस जबलपुर से एक नक्सली को गिरफ्तार कांकेर लेकर आए थे। उसके तार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से जुड़ा था। इसलिए यहां से पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह कांकेर में गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने गई थी। खबर है कि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक डायरी जब्त किया था, इसमें बिरजुराम तारम का नाम हिट लिस्ट में था।

देश के रक्षा मंत्री बर्खास्त, विदेश मंत्री पर भी की गई कार्रवाई

इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यह टारगेट किलिंग है। कार्यकर्ताओं शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे, गुंडाराज को संरक्षण दे रही सरकार को उखाड़ फेकेंगे। शांति और कानून का राज कायम करेंगे।

नक्सलियों की हिट लिस्ट में थे

बिरजू तारम क्षेत्र के एक बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे। इस इलाके में मिशनरीज और हिंदुत्वादी संगठनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। 1 साल पहले यहां हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। जिसे पुलिस ने नक्सल घटना बताया था। बिरजू तारम काफी समय से इन सबके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने मोहला-मानपुर में कई बार धर्मांतरण रोक बड़े आंदोलन किए। जिसके चलते पुलिस धार्मिक एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Tags: Chattisgarh NewsNational newsNaxalites
Previous Post

देश के रक्षा मंत्री बर्खास्त, विदेश मंत्री पर भी की गई कार्रवाई

Next Post

तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Supriya Sule
राष्ट्रीय

सांसद सुप्रिया सुले की कार को मुंबई-पुणे हाइवे पर दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Next Post
Gorakshpeethadhishwar Yogi

तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

voting for UP Legislative Council

यूपी और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तिथियों का ऐलान

13/10/2020
Mahant Narendra Giri

नई जनसंख्या नीति का महंत नरेंद्र गिरि ने किया स्वागत, मुस्लिमों से की ये अपील

12/07/2021
IPLAuction

IPL Auction : ग्लेन मैक्सवेल को RCB ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा

18/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version