• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पानी के लिए तो पंजाब में कत्ल हो जाते हैं’, भगवंत मान के बयान की नायब सैनी ने की निंदा

Writer D by Writer D
03/05/2025
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है, साथ ही बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘पानी के लिए तो पंजाब में कत्ल हो जाते हैं’। उनके इस बयान की हरियाणा के सीएम ने नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि सीएम मान को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

चंडीगढ़ में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सर्वदलीय बैठक सीएम मान के बयान की पूरी तरह से निंदा करती है, उनका बयान सही नहीं है। इसकी साथ ही सीएम सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि मान साहब को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए, ऐसा करके वो भाईचारा खराब कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि भगवंत मान को भाईचारे को बढ़ाने वाली बातें ही करनी चाहिए।

‘पानी किसी एक राज्य की संपत्ति नहीं…’

हालांकि हरियाणा सरकार का कहना है कि भाखड़ा डैम में पानी का स्तर ऊंचा है, ऐसे में अगर समय पर इसे नहीं निकाला गया तो बारिश के दौरान अतिरिक्त पानी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान चला जाएगा, जिससे राष्ट्रीय नुकसान होगा। सीएम सैनी (CM Nayab Saini) ने यह भी कहा कि पानी किसी एक राज्य की संपत्ति नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधन है जिस पर सभी का अधिकार है।

सीएम मान ने क्या कहा

दरअसल शनिवार को जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मान ने कहा था पंजाब में लोग दरांती और गंडासा लेकर खेतों में चले जाते हैं। पंजाब में पानी के लिए हत्याएं हो जाती हैं और आप हमारे घरों से बिना पूछे, बिना हमारे दस्तखत के आ रहे हैं, हम मना कर रहे हैं, हम सहमत नहीं हैं और आप हमसे कह रहे हैं कि लोधी-नंगल के पानी के गेट खोल दो। क्या आप हमसे जबरदस्ती पानी लेंगे?भाइयों, ये नहीं चलेगा।

पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा डैम के पानी को लेकर विवाद पैदा हो गया है। इसी को लेकर दोनों राज्यों की सरकारें आमने सामने आ गई हैं और एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। बीबीएमबी ने पंजाब को लेकर फैसला सुनाया है कि वो हरियाणा को अतिरिक्त पानी दें। हालांकि सीएम मान ने साफ कहा था कि उनके पास हरियाणा या किसी दूसरे राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है।

पंजाब सरकार का अतिरिक्त पानी देने से इनकार

दरअसल दोनों राज्यों के बीच पानी को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब भाखड़ा डैम से हरियाणा को दिए जा रहे पानी की मात्रा घटाकर 4,000 क्यूसेक कर दी गई। बीबीएमबी की तकनीकी समिति ने बीते 23 अप्रैल को हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी जारी करने का फैसला लिया था। इसी को लेकर पंजाब सरकार का कहना है कि उसने मानवता के चलते हरियाणा को सीमित मात्रा में पानी दिया था, लेकिन अब अतिरिक्त मांग करना सही नहीं है।

Tags: CM Nayab Saini
Previous Post

चंडीगढ़ से नशे और उसकी लत को एक साथ मिलकर करेंगे खत्म: सीएम नायब सैनी

Next Post

संपत्ति रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार पर लगाम, CM विष्णु देव साय ने दी बड़ी सौगात

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

संपत्ति रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार पर लगाम, CM विष्णु देव साय ने दी बड़ी सौगात

यह भी पढ़ें

UP GIS

GIS के लिए बुधवार को लखनऊ में होगा भव्य रोड शो

10/01/2023
amla laddu

ठंड के मौसम में ट्राई करें सेहत से भरपूर आंवले के लड्डू, देखें रेसिपी

20/11/2021
रिया चक्रवर्ती जमानत खारिज

रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जमानत याचिका खारिज

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version