Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

NCB ने क्रूज पर मारा छापा, ड्रग्स बरामद, हिरासत में 8 लोग

मुंबई। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर NCB के अधिकारियों ने फिर से छापेमारी की है। ये छापेमारी सोमवार सुबह 6 बजे के आस-पास की गई है, जिसमें अधिकारियों को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई है। इसके अलावा NCB की टीम ने 8 अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि, इससे पहले शनिवार रात भी NCB की टीम ने इसी क्रूज पर छापेमारी की थी, जिसमें शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था।

महाराष्ट्र में फिर हुई लॉकडाउन की शुरूआत, 13 अक्टूबर तक सब बंद

बताया जा रहा है कि, NCB अधिकारी समीर वानखेड़े के नेतृत्व में 20 अधिकारियों की टीम क्रूज पर पूछताछ के लिए पहुंची थी, यहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। NCB के अधिकारियों ने इस दौरान क्रूज पर सवार सभी लोगों की सूची भी तैयार की है। इसमें से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन लोगों की सूची तैयार की गई है, उसमें से कुछ लोग फरार हैं। इनकी तलाश में दिल्ली से लेकर बंगलूरू व गोवा में छापेमारी की जा रही है।

कुछ लोग हुए फरार

जानकारी के मुताबिक, NCB ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है वे सभी ग्रुप में क्रूज में सवार हुए थे। NCB की रेड की खबर पता चली सभी मौके से फरार हो गए। ऐसे में NCB हिरासत में लिए गए लोगों के साथ आए लोगों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इसमें कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। तलाशी अभियान के तहत NCB लगातार छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version