Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र में एनसीपी को बड़ा, पार्टी के विधायक भरत भालके का निधन

एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन NCP MLA Bharat Bhalke dies

एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन

मुंबई। महाराष्ट्र के पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भरत भालके का शनिवार को निधन हो गया है। उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में कोविड-19 के बाद की समस्याओं के उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह 30 अक्तूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। तब उन्हें रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे चार दिनों में ठीक होकर अपने घर लौट गए थे।

99 वर्ष का हुआ यूपी बोर्ड, दुनिया के सबसे बड़े बोर्ड का पढ़ें इतिहास

इसके बाद वे किडनी समस्या से ग्रसित हो गए थे। इस कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को  अस्पताल का दौरा किया था और भालके की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी।

60 साल के भालके का निधन एनसीपी के लिए झटके की तरह है। वे लगातार तीन बार पंढरपुर-मंगलवेधा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। फिर उन्होंने एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पंढरपुर के सरकोली में रविवार को भालके का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version