• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी से मिले एनडीएमए अधिकारी, जोशीमठ में भू-धंसाव पर की चर्चा

Writer D by Writer D
09/01/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के अधिकारियों और अन्य सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से जोशीमठ में भू-धंसाव (Joshimath Landslide) से उत्पन्न स्थिति के बाद राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

इस मौके पर सभी ने उत्तराखण्ड सरकार की ओर से जोशीमठ भू-धसांव क्षेत्र में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री को जोशीमठ क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति एवं भू धसांव के कारणों की जांच और आपदा राहत में केंद्रीय मदद का भरोसा दिया।

एनडीएमए के सदस्यों की ओर से सुझाव दिया गया कि भू-धंसाव क्षेत्र में पानी कहां रुका है और भू-धसांव के कारण क्या हैं, इसका पता लगाना जरूरी है इसके लिये सभी संबंधित संस्थानों के वैज्ञानिकों का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा ताकि समस्या का समाधान हो। साथ ही आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिये चयनित स्थलों का भी भूगर्भीय सर्वेक्षण पर ध्यान दिया जाए। इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य योजना बने। इस संबंध में सभी संस्थानों की रिपोर्टों पर की जाने वाली कार्रवाई एक छत के नीचे हो ताकि अध्ययन रिपोर्टों का त्वरित लाभ प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने एनडीएमए के अधिकारियों से भू धंसाव क्षेत्र की भूगर्भीय और अन्य आवश्यक जांच में सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वय के साथ कार्य योजना में सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने उत्तराखण्ड के अन्य शहरों की धारण क्षमता के आकलन के लिए भी आवश्यक वैज्ञानिक शोध एवं परीक्षण आदि की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ का सांस्कृतिक, पौराणिक के साथ सामरिक महत्व भी है। यह बदरीनाथ का प्रवेश द्वार है।

उन्होंने कहा कि इस शहर को उसके पूर्व स्वरूप में लाने के लिये हमें समेकित प्रयासों की जरूरत रहेगी। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर आपदा पीड़ितों की मदद की जा रही है। किसी भी पीड़ित को कोई कठिनाई न हो और उन्हें सभी अवश्यक सुविधायें मिले इसके निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

इस मौके पर सचिव गृह मंत्रालय डी.एस. गंगवार, संयुक्त सचिव एसके जिंदल, एनडीएमए के सदस्य कमल किशोर, ले.ज.से.नि. सैयद अता हसनैन, कृष्ण वत्स, राजेन्द्र सिंह के साथ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamijoshimath landslideUttarakhand News
Previous Post

गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बम होने की खबर से मचा हड़कंप

Next Post

सीएम धामी ने यूसीसी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
CM Dhami
Main Slider

सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : मुख्यमंत्री धामी

05/02/2026
Next Post
Dhami

सीएम धामी ने यूसीसी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

यह भी पढ़ें

शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो पिता-चाचा का नहीं, वो जयंत की क्या सुनेगा

03/02/2022
एक मार्च से शुरू होंगी कई ट्रेनें trains from delhi

प्राईवेट कंपनियों को लीज पर दिए जाएंगे स्टॉक में पड़े कोच, इंडियन रेलवे का फैसला

11/09/2021
cm yogi

सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म: सीएम योगी

27/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version