यूपी में कोविड़-19 में कमी के बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता : सहगल

उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और संक्रमण में कमी आने के बाद भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में संवाददाताओं को बताया कि कोविड संक्रमण के साथ नई चुनौतियां भी सामने आ रही है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामना आया है। भारत सरकार ने ब्रिटेन से अपनी फ्लाइट रद्द कर दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। अब तक 2.25 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट किये जा चुके हैं। घर-घर सर्वें का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

एसटीएफ ने फरार हत्यारोपी इनामी अपराधी को जौनपुर से किया गिरफ्तार

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सर्विलांस के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड-19 संक्रमण की जानकारी भी ली गयी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों से सम्पर्क किया गया है।

इस बीच चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में 1,25,063 सैम्पल की जांच की गयी और अभी तक 2,25,64,828 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1018 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 16,822 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,192 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1781 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं।

25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 1397 तथा अब तक कुल 5,50,587 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.65 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,76,303 क्षेत्रों में 4,91,865 टीम दिवस के माध्यम से 3,06,38,507 घरों के 14,92,48,786 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

Exit mobile version