Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीना गुप्ता ने शेयर किया अपने पहले किसिंग सीन का किस्सा, शूटिंग के बाद किया था ये काम

Neena Gupta

Neena Gupta

नीना गुप्ता (Neena Gupta) लस्ट स्टोरी 2 में एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। वह अब बोल्ड सीन्स बिंदास होकर करती हैं। हालांकि जब पहला किसिंग सीन किया था तब वह काफी परेशान थीं। यह राज उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खोला। उन्होंने इस सीन की इंट्रेस्टिंग डिटेल बताई। यह उन दिनों की बात है जब टीवी पर फिजिकल इंटिमिसी दिखाना दूर की बात थी।

नीना गुप्ता (Neena Gupta) का पहला किसिंग सीन का अनुभव काफी खराब था। इतना कि वह रातभर सो नहीं पाई थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, कई साल पहले मैंने दिलीप धवन के साथ एक सीरियल किया था। इसमें इंडियन टीवी का पहला लिप-लॉक था। मैं पूरी रात सो नहीं पाई थी। ऐसा भी नहीं था कि हम दोस्त थे। बस साथ काम करने वाले थे। वह गुड-लुकिंग थे पर इन सब मामलों में इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि शारीरिक और मानसिक रूप से मैं तैयार नहीं थी।

नीना (Neena Gupta) बताती हैं, मैं बहुत टेंशन में थी लेकिन खुद को समझाया। जैसे ही सीन खत्म हुआ, मैंने डिटॉल से कुल्ला किया। जिसे मैं जानती भी नहीं उसे किस करना बहुत कठिन था। नीना ने बताया कि चैनल को तो लगा कि उनके हाथ जैसे खजाना लग गया। उन लोगों ने किसिंग क्लिप से ही एपिसोड प्रमोट कर दिया। लेकिन यह उलटा पड़ गया।

Bigg Boss OTT: आलिया सिद्दीकी पर भड़की पूजा भट्ट, कह दी ये बड़ी बात

उस वक्त ज्यादा चैनल्स नहीं थे। एक ही टीवी होता था। परिवार के लोग साथ में टीवी देखते थे। कई लोगों को सीन पर आपत्ति हुई। बाद में इसे हटाना पड़ा। नीना ने बताया कि उत्सव में भी उन्होंने एक लव सीन किया था। यह बहुत मुश्किल था। नीना ने यह बातें इंस्टंट बॉलीवुड से बातचीत में बताईं।

Exit mobile version