Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, CM योगी बोले- जय हो…

Cm yogi

Cm yogi

टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार को भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कहा, जय हो… भारत माता की जय।

सीएम योगी ने अपने दूसरे ट्वीट में बजरंग पूनिया को बधाई देते हुए लिखा, टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक अर्जित कर मां भारती को अंतरराष्ट्रीय फलक पर गौरवभूषित किया है। आपकी अप्रतिम उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आप उपलब्धियों के सतत नए आयाम स्थापित करते रहें, ऐसी कामना है। जय हिंद!

नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला। बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था।

121 साल बाद एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ओलिंपिक की व्यक्तगित प्रतिस्पर्धा में सोना जीतने वाले पहले भारतीय एलीट बन गए गए हैं।

Exit mobile version