Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्वर्गीय अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुई नीतू

Neetu gets emotional remembering late actor Rishi Kapoor

Neetu gets emotional remembering late actor Rishi Kapoor

2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए सबसे बुरा साल रहा है। इस साल में इंडस्ट्री के कई सितारों को खो दिया है। 30 अप्रैल का दिन भी बॉलीवुड के लिए काला दिन साबित हुआ था। इस दिन 80 के दशक के सुपरस्टार ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था। वे बॉलीवुड के नाम चिन्न सितारों में से एक थे उन्होने फिल्म बॉबी से ही लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। पूरी दुनिया उनकी दीवानी थी। इतना ही नहीं उनका अंदाज हर कोई कॉपी करता था। ऋषि कपूर ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत सुपरहिट फिल्में दी थी।

अभिनेता अर्जुन कपूर ने 30,000 लोगों की मदद की, बोले मैंने अपने जीवन भर की कमाई लगा दी

उनका अचानक दुनिया को को अलविदा कह देना पूरे बॉलीवुड के लिए एक गहरा झटका था। आज उनकी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी उनके लिए एक बहुत ही इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर लिखा है।

न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना के निधन पर CM केजरीवाल ने जताया शोक

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, पिछला साल पूरी दुनिया के लिए बहुत दुख भरा रहा है, और हमारे लिए कुछ ज्यादा ही क्योंकि हमने उनको खो दिया था। इस पूरे साल में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब हमने उनके बारे में बात नहीं की हो। या उन्हें याद ना किया हो। लेकिन हमने पूरे साल उन्हें होंठों पर मुस्कान के साथ याद किया क्योंकि वो हमेशा हमारे दिल में रहते हैं। साथ ही हमने ये मान लिया है कि, उनके बिना हमारी जिंदगी कभी पहले की तरह तो नहीं हो पाएगी लेकिन जिंदगी चलती रहेगी।

 

Exit mobile version