Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवरात्रि पर नीतू कपूर ने शेयर किया रणबीर का भजन गाते हुए वीडियो, लोगों को आई पसंद

रणबीर कपूर के साथ नीतू कौर neetu kaoor with ranbeer kapoor

रणबीर कपूर के साथ नीतू कौर

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हर साल की तरह इस बार भी शुरू हो चुकी है। सभी ने इस मौके पर एक-दूसरे को बधाइयां दीं और माँ दुर्गा की आराधना की। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बेहद खास अंदाज में सभी को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया और अपनी बात रखी। नीतू के विश करने के इस यूनिक अंदाज को लोगों ने भी बहुत पसंद किया।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रणबीर की पुरानी फिल्म रॉकस्टार की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की। ये वीडियो क्लिप उस दौरान की है जब फिल्म में रणबीर कपूर एक समारोह में दुर्गा माँ के भजन गाने में मगन नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- जय माता दी। रणबीर के फैन्स को ये समझने में जरा भी देर नहीं लगी की ये किस फिल्म का सीन है और सभी ने नीतू को नवरात्रि की ढेर शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version