Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुछ यूं बदल गया नेहा कक्कड़ का लुक, अब दिखती है बेहद स्टाइलिश

neha kakkar

नेहा कक्कड़

लाइफस्टाइल डेस्क। नेहा कक्कड़ अपने आवाज के जादू के साथ ही स्टाइलिश लुक की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो उनके गाए गाने फैंस को बेहद पसंद आते हैं। इसके साथ ही नेहा पर्दे पर काफी खूबसूरत भी नजर आती हैं। लेकिन ये स्टाइलिश लुक नेहा ने धीरे-धीरे पाया है। साधारण सी फैमिली से निकलकर मशहूर सिंगर बनने तक वो काफी बदल चुकी हैं। साथ ही उनका स्टाइल भी बदल गया है। तभी तो अब वो बॉलीवुड की ग्लैमरस सिंगर में से एक हैं। तो चलिए देखें नेहा कक्कड़ के अबतक के लुक।

कभी सिंपल से लुक में दिखने वाली नेहा का लुक धीरे-धीरे पूरी तरह से बदल चुका है। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में वो पहले से ज्यादा हर तस्वीर में गार्जियस नजर आती हैं। साथ ही अब वो फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं और बोल्ड कपड़ों में भी नजर आ जाती हैं।

नेहा ने स्टाइलिश दिखने के सारे रूल्स तोड़े हैं। जाहिर है वो ना तो जीरो फिगर की मालकिन हैं और ना ही बेहद लंबी लेकिन वो अपने कॉन्फिडेंस के बदौलत हमेशा स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। उन्हें देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए जीरो फिगर या बहुत लंबे कद की जरूरत नहीं होती।

जरूरत है तो केवल खुद पर आत्मविश्वास की, जिसकी बदौलत नेहा ने खुद के लुक को इतना बदल लिया है। हर तस्वीर में वो पहले से ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुए नेहा के वीडियो सॉन्ग में उनके लुक्स के फैंस दीवाने हो गए थे। जिसमें वो एक से बढ़कर एक सूट में नजर आईं थीं।

Exit mobile version