बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव राम अचल राजभर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के परिणाम 2022 में होने वाले पूर्णकालिक विधानसभा चुनाव के लिये संदेश वाहक बनेंगे।
श्री राजभर ने कहा “ उपचुनाव से न तो किसी पार्टी की सरकार बनेगी और नहीं सरकार गिरेगी, लेकिन इस चुनाव से जनता संदेश दे देगी कि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह क्या चाहती है।”
उन्होने कहा कि सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रदेश की जनता बसपा उम्मीदवारों को तरजीह दे रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाये चरम पर हैं।
नोएडा : पुलिस एंकाउंटर में इनामी समेत आठ वांछित बदमाश गिरफ्तार
जनता को उनकी मूलभूत सुविधा रोटी, कपड़ा और मकान मुहैया कराने में भी सरकार नाकाम रही है जिसका परिणाम है कि जनता की आवाज सरकार के खिलाफ मुखर होती जा रही है।
श्री राजभर ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रमुख मायावती प्रदेश में पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। जनता अपने मतदान और उपचुनाव के परिणाम यह संदेश देने जा रही है कि यह वर्तमान सरकार हर मुद्दे पर फेल है। किसान, नौजवान और मजदूर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं।








