• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार की न तो नीतियां सही हैं और नहीं नीयत : अखिलेश

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सपा के शासनकाल में हुए कार्यो में ही हेराफेरी करके अपना चेहरा बचाने का आरोप लगाया है।

श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार की न तो नीतियां सही हैं और नहीं नीयत जिससे उत्तर प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है। सपा शासन में राज्य में विकास की गति पकड़ ली थी लेकिन अब साढ़े तीन साल बीत गए भाजपा सरकार एक भी ऐसा काम नहीं दिखा पाई जिस पर वह अपना दावा कर सके। भाजपा सरकार सपा के कार्यो में ही हेराफेरी करके वह अपना चेहरा बचाती आ रही है।

उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास वर्ष 2013 में समाजवादी सरकार ने किया था। सपा सरकार की सोच यह थी कि दिल, किडनी, लीवर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज काफी मंहगा होने से सामान्य लोगों के लिए इनका इलाज करा पाना संभव नहीं। संपन्न लोग मुम्बई, दिल्ली या चेन्नई में इलाज कराने जाते हैं। समाजवादी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कैंसर अस्पताल के सपने को धरती पर उतारा। 20 दिसम्बर 2016 को इसका लोकार्पण भी किया गया।

यूपी में 31,277 शिक्षकों को स्कूल आवंटन का आदेश जारी, जानें कब होगी ज्वाइनिंग?

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने ‘सपा का काम अपने नाम‘ की आदत का हास्यास्पद प्रदर्शन करते हुए 20 अक्टूबर को सीजी सिटी स्थित कैंसर अस्पताल के लोकार्पण का लोकार्पण कर दिया। इस मौके पर कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए वे पूर्व सरकार का कृतज्ञता पूर्वक स्मरण भी नहीं कर सके। यह कौन सी नैतिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े तीन वर्षों तक कैंसर अस्पताल में मरीजो का इलाज ही नही होने दिया। चौथे वर्ष में ओपीडी का काम शुरू किया। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने यदि पहले ही काम शुरू करा दिया होता तो कितने ही मरीजों का इलाज हो जाता। मुख्यमंत्री में संवेदनशीलता होती तो वे साढ़े तीन सालों में यहां इलाज न पाने वाले कैंसर मरीजों की मौतों का प्रायश्चित अवश्य करते। उनके सत्तारूढ़ होने के बाद भी उनके गृह जिला गोरखपुर इंसेफ्लाइटिस से हजारों बच्चों की मौत हुई।

महिला यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई में चार ‘लेडीज स्पेशल’ ट्रेनें को मिली हरी झंडी

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘डुप्लीकेट लोकार्पण‘ और बड़ी-बड़ी बातों के बाद भी कैंसर अस्पताल में मरीजों को सही और सस्ता इलाज अभी भी नहीं मिल पाएगा। बड़ी संख्या में यहां शिक्षकों के पद खाली है। निर्माण कार्य भी अधूरा है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

राज्य में अपराधियों में कानून का भय पैदा करना सरकार की नीति : योगी

Next Post

पीएम मोदी के चलने से धरती हिलती है, दुनिया करती है सम्मान : स्वतंत्र देव

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

पीएम मोदी के चलने से धरती हिलती है, दुनिया करती है सम्मान : स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया से की बात, शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई

07/08/2021
Shot

एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

06/11/2022
cm dhami

सीएम धामी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और गर्म कपङे, रैन बसेरों का किया निरीक्षण

24/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version