Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Nepal Plane Crash: टेक ऑफ के दौरान प्लेन क्रैश, 18 की मौत, एक पायलट घायल

Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash

काठमांडू। नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री विमान क्रैश (Plane Crash) हो गया है। इस प्लेन में 19 यात्री सवार थे। हादसे के बाद इनमें से 18 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे में एक पायलट की जान बच गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्लेन नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक प्लेन सौर्य एयरलाइंस का विमान का नंबर 9N – AME (CRJ 200) था। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद प्लेन से आग के गोले निकलते भी देखे गए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे (Plane Crash) के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। रेस्क्यू टीम ने प्लेन की आग बुझा दी है।

टेकऑफ के दौरान आग के गोले में बदला विमान, 19 लोग थे सवार; सभी यात्रियों की मौत की आशंका

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना स्थल से 18 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 37 वर्षीय कैप्टन एमआर शाक्य को मलबे से बचा कर इलाज के लिए सिनामंगल स्थित केएमसी अस्पताल ले जाया गया है। हवाई अड्डे पर धुएं का घना गुबार देखा गया। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं।

Exit mobile version