Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मामी से दुष्कर्म मामले में भांजा गिरफ्तार

BJP leader accused of rape

BJP leader accused of rape

कानपुर। हनुमंत विहार थाने की पुलिस ने बुधवार को एक दुष्कर्म (Rape) मामले में मामा की तहरीर पर उसके भांजे को गिरफ्तार (Arrested) किया। विधिक कार्रवाई करने के बाद युवक को जेल भेज दिया। जबकि वह नौबस्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

हनुमंत विहार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्र ने बताया कि संजय नगर का रहने वाला एक युवक ने 30 जनवरी को सूचना दिया कि वह अपने काम पर चला गया। लेकिन वह जब लौटकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी बदहवास हालत में कमरे में पड़ी थी। जब उसने अपनी पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि उसके भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया और फिर धक्का देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश की जा रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया।

हनुमंत विहार थाना प्रभारी कहना है कि मामला दुष्कर्म से जुड़ा है। जिसकी वजह से पीड़ित महिला के पकड़े गये रिश्तेदार का नाम उजागर करना ठीक नहीं है। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार था। पुलिस ने उसके घर और नजदीकियों के यहां दबिश दी लेकिन नहीं मिला। इसके बाद सर्विलांस की मदद से बिधनू से उसके दोस्त के घर से उसे गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version