Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भतीजे ने चाकू के वार से चाचा को उतारा मौत के घाट

murder

murder

बलिया। जिले के दुबहड़ थाना के स्थानीय गांव में रविवार शाम को भतीजे ने चाकू से मारकर अपने चाचा की निर्मम हत्या (Murder) कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। मौके पर एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे गए।

दुबहड़ गांव के रहने वाले अशोक सिंह (52) पुत्र बटेश्वर सिंह के साथ उनके भतीजे की अक्सर गाली गलौज होती रहती थी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब चार बजे भी चाचा-भतीजे के बीच गाली गलौज हो रहा था। तभी भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया।

जिससे अशोक सिंह की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद चाकू से हमला करने वाला भतीजा फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हमलावर की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version