Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या की

Murder

Murder

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में बुधवार आधी रात के करीब जमीनी विवाद में अपने बहन के घर रह रहे अतुल सिंह (चाचा) को भतीजे सूरज सिंह ने गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी।

परिजन घायल हालत में मछली शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इस गोली बारी में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मुख्य आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जफराबाद थाना के महरुपुर गांव निवासी अतुल सिह 60 वर्ष पुत्र स्व कृष्ण देव सिंह अविवाहित थे। वह लगभग 25 वर्षो से अपने बहन के यहां मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में रहते थे। बुधवार की रात एक बजे बोलेरो से अपने एक दोस्त के साथ पहुंचे और भतीजे ने पहले वाद विवाद किया। फिर नजदीक से गोली मार दी। सिर में गोली लगने से वह तड़पने लगे। इसी बीच हमलावर बोलेरो से जंघई की तरफ भाग गये। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस भेज दिया। जहां हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। जबकी बहन की ननद पुष्पा सिंह महिला मोर्चा की पंवारा मंडल उपाध्यक्ष हैं। जो घायल हो गयीं, उन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर गोली चलने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।

सीओ अतर सिह, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, जंघई चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत मौके पर पहुंच गये। मृतक के बहनोई विजय प्रताप सिंह ने मृतक के भतीजे सूरज सिंह पर जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।

इस मामले में गुरुवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने बताया की मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में जमीनी विवाद में हत्या हुई। अतुल सिंह जफराबाद थाना क्षेत्र के महरुपुर के रहने वाले हैं। काफी दिनों से अपने बहन के घर बभनियांव गांव में रहते थे, जहां बीती रात उनके सगे भतीजे जफराबाद निवासी सूरज सिंह ने अपने एक साथी कजगांव निवासी टाइगर के साथ मिलकर उनके ऊपर फायरिंग किया। जिसमें वह घायल हो गए, परिजन उन्हें लेकर सीएससी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित थे और अपने हिस्से की जमीन बेचने वाले थे, इससे नाराज भतीजे ने अपनी पैतृक जमीन बचाने के लिए चाचा की हत्या किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा फरार है। अन्य विधि कार्यवाही साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version