Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे की कोरोना से मौत

इंडियाज़ मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के भतीजे सिराज कास्कर की पाकिस्तान के कराची में मौत हो गई। उसे कोरोना हो गया था। वो एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार 38 वर्षीय मृतक सिराज कास्कर दाऊद इब्राहिम के बड़े भाई साबिर कासकर का बेटा था।

पहले मुंबई में साबिर कासकर ही दाऊद के गिरोह का नेतृत्व कर रहा था लेकिन पठान गिरोह के इशारे पर 12 फरवरी 1981 को गैंगस्टर मान्या सुर्वे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद मुंबई के अंडरवर्ल्ड में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी। इसी गैंगवार के बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन बन गया था।

केंद्र सरकार नरम रुख के साथ किसानों से बातचीत करें : रामदेव

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्हें अपने मुखबिरों से पता चला कि साबिर कास्कर का बेटा सिराज कोरोना से संक्रमित था। पिछले हफ्ते उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी। तब उसे कराची के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

दो दिन लाइफ सपोर्ट पर रहने के बाद बुधवार की सुबह सिराज की हालत और खराब हो गई। सिराज की नब्ज कम होती चली गई और फिर ऑक्सीजन की कमी के कारण उसके कई अंग फेल हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

सिपाही की पत्नी का फंदे से लटकता शव मिला, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मुंबई में रिश्तेदारों को कराची में मौजूद दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों ने सिराज की मौत के बार में जानकारी दी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को यह जानकारी अपने मुखबिर से मिली। सिराज कास्कर कराची के क्लिफ्टन इलाके में दाऊद इब्राहिम की हवेली के पास ही रहता था।

Exit mobile version