Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में पहुंचे नेताजी, अखिलेश बोले- अबकी बार 400 के पार

mulayam singh-akhilesh yadav

mulayam singh-akhilesh yadav

जनवादी-जनक्रांति यात्रा आज सपा मुख्यालय पहुंची। यात्रा के समापन समारोह में अचानक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहुँच गए। नेताजी को देखकर कार्यकर्ताओं में कोश भर गया और नारे लगाने लगे, मूलयम सिंह यदान ने समापन समारोह में कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही है। मांदल यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है।

निराश्रित महिलाओं को सहारा देगी योगी सरकार, जल्द करेगी नई योजना की घोषणा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा, हर वर्ग के लोग साथ जुड़ रहे हैं। जनवादी पार्टी, महान दल ने यात्रा निकाली। जहां से यात्रा निकली वहां से BJP साफ, इसलिए सपा कहती है अबकी बार 400 पार। सपा में शामिल लोगों को बधाई देता हूं।

किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। सिलेंडर का दाम दोगुना हो गया। लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ रहीं, डायल-100 को बर्बाद BJP ने कर दिया। इंद्र जीत सरोज जनादेश यात्रा लेकर निकले है व्यापार सभा मंडलीय सभा हो रही है किसान पटेल यात्रा हो रही। ये यात्राएं तब तक चलेगी जब तक बीजेपी का सफाया नही कर देती है। आप के समाज के साथ बीजेपी ने छल किया है हम आप का स्वागत करेगे सम्मान देगे जरूरत पड़ी तो हम आगे बढ़ाने के लिए काम करेगे।

Exit mobile version