• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लगातार गरज रहा है ज्वालामुखी, रह-रहकर कांप रहा है ये देश

Writer D by Writer D
01/04/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Nevado de Ruiz volcano

Nevado de Ruiz volcano

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस समय कोलंबिया (Colombia) कांप रहा है. क्योंकि उसका सबसे खतरनाक ज्वालामुखी (Volcano) लगातार गरज रहा है. नेवादो दे रुईज ज्वालामुखी (Nevado de Ruiz Volcano) के अंदर लगातार हो रही लावे की हलचल से भूकंप आ रहे हैं. आसपास का इलाका रह-रहकर कांपने लगता है. इस वजह से स्थानीय प्रशासन और वैज्ञानिकों ने खतरे का अलर्ट बढ़ाकर ऑरेंज कर दिया है.

ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि यह ज्वालामुखी (Volcano) किसी भी समय फट सकता है. इसलिए लोगों को आसपास से किसी भी समय अचानक हटने को तैयार रहने के लिए कहा गया है. साथ ही उस ज्वालामुखी के आसपास जाने से मना किया है. ज्वालामुखी के आसपास भूकंपीय गतिविधियां 24 मार्च से बढ़ती चली जा रही हैं.

यह ज्वालामुखी (Nevado de Ruiz Volcano) काल्डास और तोलिमा इलाके की सीमा पर स्थित है. कोलंबियन जियोलॉजिकल सर्विस के मुताबिक अगले कुछ दिन या हफ्तों में इस ज्वालामुखी में विस्फोट हो सकता है. यह एक स्ट्रैटोवॉल्कैनो या कंपोजिट ज्वालमुखी है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ट्विटर पर लिखा कि ज्वालामुखी के आसपास के इलाकों के मेयर आपातकालीन व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर लें.

इंडोनेशिया-इटली के ज्वालामुखी (Volcano) जितना खतरनाक

नेवादो दे रुईज ज्वालामुखी (Nevado de Ruiz Volcano) स्ट्रैटोवॉल्कैनो है. यानी अत्यधिक खतरनाक. क्योंकि इससे पहले इंडोनेशिया में 1883 में क्राकाटोआ और 70एडी में इटली के पोम्पेई में वेसुवियस ज्वालामुखी फटे थे. जो भयानक बर्बादी लेकर आए थे. ये दोनों ज्वालामुखी भी स्ट्रैटोवॉल्कैनो हैं.

1985 के विस्फोट में मारे गए थे 25 हजार लोग

कोलंबिया के नेवादो दे रुईज ज्वालामुखी (Nevado de Ruiz Volcano) इससे पहले 1985 में फटा था. इसकी गर्मी और लावे की वजह से भारी मात्रा में बर्फ पिघली थी. जिससे बाढ़ आ गई थी. फ्लैश फ्लड से पत्थर बहते हुए निचले इलाकों में आए थे. जिससे करीब 25 हजार लोगों की मौत हो गई थी. यह दुनिया का चौथा सबसे भयानक ज्वालामुखी विस्फोट था. जिससे इतने मारे गए.

Tags: # world newscolumbia newsinternational NewsNevado de Ruiz Volcanovolcano
Previous Post

यूपी बोर्ड का परीक्षाफल घोषित होने की फर्जी खबर

Next Post

सासाराम और नालंदा हिंसा के बीच पटना पहुंचे अमित शाह, नवादा में करेंगे जनसभा

Writer D

Writer D

Related Posts

Summer
Main Slider

घर को ऐसे बनाए ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर या AC की जरूरत

07/05/2026
Funeral
Main Slider

अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें, जानें कारण

07/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

Vat Savitri: बरगद की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूर्ण फ़ल

07/05/2026
Surya Grahan
Main Slider

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

07/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

07/05/2026
Next Post
amit shah

सासाराम और नालंदा हिंसा के बीच पटना पहुंचे अमित शाह, नवादा में करेंगे जनसभा

यह भी पढ़ें

CM Yogi performed Rudrabhishek on the first day of Sawan

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

11/07/2025

CM योगी का बड़ा ऐलान, कोविड-19 से संबंधित मुकदमों को किया समाप्त

03/10/2021
बर्गर का ऑनलाइन आर्डर Online ordering of burger

बर्गर का ऑनलाइन आर्डर करना पड़ा मंहगा, खाते से कट गए 21,865 रुपये

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version