• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करेले के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसानदायक

Writer D by Writer D
10/11/2024
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Bitter Gourd

bitter gourd

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करेला (Bitter Gourd) स्वाद में भले ही कड़वा होता हो लेकिन अपने गुणों की वजह से ये सेहत के लिए वरदान माना जाता है। करेले में तांबा, विटामिन बी, अनसैचुरेटेड फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-वायरल और एंटी-बॉयटिक गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्वाद में कड़वा करेला खून की सफाई करने के साथ आपके शरीर को भी फिट रखने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से बचा रह सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए करेला किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो उसमें भी करेले (Bitter Gourd)  से लाभ होता है। इसके साथ ही, कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में भी यह सहायक है। करेले का सेवन कई चीजों के साथ जहां फायदेमंद माना जाता है वहीं, कुछ चीजों के साथ इसका सेवन बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में इन फूड्स को विरूद्ध आहार में गिना जाता है और इसीलिए इनका सेवन एक साथ करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

आज हम आपको बताएंगे कि आपको किन चीजों का करेले (Bitter Gourd) के साथ भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए—

दूध

दूध और दूध से बने डेयरी प्रॉडक्टस जैसे पनीर, चीज और दही का सेवन भी करेले के साथ करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। करेला खाने के बाद दूध पीना या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं इससे पेट में दर्द, कॉन्स्टिपेशन और इंफ्लेमेशन जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।

दही

करेला (Bitter Gourd) और दही दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। दूसरी तरफ यदि आप इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। इससे त्वचा संबंधित परेशानियां हो सकती है इसलिए करेले की सब्जी के साथ कभी भी दही का सेवन ना करें।

मूली

यदि आप भी करेले (Bitter Gourd) की सब्जी का सेवन करते हैं तो उसके बाद भूल कर भी मूली का सेवन ना करें। मूली की तासीर और करेले की तासीर अलग- अलग होती है। इसीलिए जब इन दोनों सब्जियों को एक साथ खाया जाता है तो इससे शरीर में तापमान असंतुलित हो जाता है और इस तरह गले में खराश, कफ और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

भिंडी

यदि आप भिंडी और करेले की सब्जी को एक साथ खाते हैं तो अब ऐसा ना करें। ऐसा करने से आपको पेट की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार करेला और भिंडी एक साथ खाने से पाचन तंत्र उन्हें पचा नहीं पाता। जिससे पेट फूलने और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आम

गर्मी के मौसम में लोगों को आम खाना काफी पसंद होता है परंतु यदि आप करेले की सब्जी के साथ आम का सेवन करते हैं तो इससे आपको पाचन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए भूल कर भी ऐसा ना करें।

पपीता

पपीते के साथ करेला खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि पपीता पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाईड्रेटेड रखता है। वहीं, इसके विपरीत करेला की सब्जी शरीर से पानी सोखने का काम करती है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन सुनने में ही नहीं, स्वाद में भी एकदम भिन्न है। हालांकि ये कॉम्बिनेशन बड़ों की अपेक्षा बच्चों के लिए अधिक नुकसानदायक होता है।

Tags: bitter gourd contraindicationsbitter gourd interactionsbitter gourd side effectsfoods to avoid with bitter gourdwhat not to eat with bitter gourd
Previous Post

बिना तकिये के सोने की डालें आदत, सेहत को होंगे गजब के फायदें

Next Post

विकेंड बनाए वेजिटेबल बिरयानी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Spots
फैशन/शैली

मुहांसों के दाग से निजात पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

01/10/2025
Karwa Chauth
फैशन/शैली

करवा चौथ पर ऐसे डेकोरेट करें करवा और छलनी, देखने वालों की नहीं हटेंगी निगाहें

01/10/2025
Dussehra
धर्म

Dussehra: रावण वध से पहले श्रीराम ने एक आंख का किया था दान

01/10/2025
ganesh chaturthi
धर्म

बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय, जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर देंगे गणेश जी

01/10/2025
Dussehra
Main Slider

दशहरा के पावन पर्व पर प्रियजनों को भेजे ये खूबसूरत संदेश

01/10/2025
Next Post
Biriyani must be made at home for guests, taste will be remembered by all

विकेंड बनाए वेजिटेबल बिरयानी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

यह भी पढ़ें

Dance season is starting soon on Star Plus, two new shows are coming

स्टार प्लस पर जल्द शुरू हो रहा है डांस का सीजन, लेकर आ रहा है दो नए शोज

27/05/2021
CM Yogi

आ गई योगी 2.0 कैबिनेट की फाइनल लिस्ट, डिप्टी सीएम के नामों का भी हुआ खुलासा

25/03/2022
Shri krishna janmbhumi

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनी मस्जिद स्वीकार्य नहीं : हिन्दू आर्मी

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version