Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में इन चीजों को कभी न रखें, वरना होगा बड़ा नुकसान

Spider Webs

spider webs

घर की शांति के लिए ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। शास्त्रों में बताए गए उपाय बेहद कारगर हैं। इन उपाय को करने से घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। साथ ही घर की तरक्की भी होगी। ये उपाय और कुछ नहीं बस थोड़ी सावधानी हैं। क्योंकि कई बार जाने-अनजाने में हम ऐसे कार्य कर जाते हैं जिनका दुष्परिणाम हमें भुगतना पड़ता है। घर की तरक्की के लिए हमें घर में कुछ चीजों को कभी नहीं रखना चाहिए।

घर में गंदगी

घर हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। क्योंकि साफ-सुथरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। स्वच्छ घरों में माँ लक्ष्मी का वास होता है। जबकि घर में गंदगी से सेहत पर तो असर पड़ता ही है। साथ में इसका बुरा प्रभाव हमारे मन पर भी पड़ता है।

खंडित मूर्ति

घर में कभी भी खंडित मूर्ति को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह अशुभता की निशानी होती है। इसके प्रभाव से घर में कलह पैदा होता है और घर की शांति चली जाती है।

सूखा हुआ तुलसी का पौधा

घर में सूखा हुआ तुलसी का पौधा कभी नहीं होना चाहिए। ऐसे पौधे को तुरंत जल में बहा देना चाहिए। शास्त्रों में तुलसी को माँ लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा माना जाता है कि सुखा हुआ तुलसी का पौधा घर में रखने से कई तरह के दोष पैदा होते हैं, जो घर की खुशियों में बाधक बनते हैं।

मकड़ी के जाले

घर में मकड़ी के जाले अंशांति पैदा करते हैं। इसलिए ध्यान रखें, घर पर मकड़ी के जाले नहीं लगने चाहिए। अगर घर में मकड़ी के जाले दिखें तो उन्हें तुरंत साफ करें।

Exit mobile version