Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केजीएमयू व लोहिया संस्थान का नया शैक्षिक सत्र कल से, रैगिंग से निपटने के लिए विशेष सतर्कता

KGMU

KGMU

लखनऊ। केजीएमयू व लोहिया संस्थान में नया शैक्षिक सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान जहां रैगिंग से निपटने के लिए संस्थान सतर्क है वहीं कोरोना से बचाव को लेकर भी विशेष एहतियात बरते जा रहे हैं। छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश कोविड जांच रिपोर्ट के साथ ही दिया जा रहा है।

केजीएमयू-लोहिया संस्थान में शैक्षिक सत्र की तैयारियां कर ली गई हैं। हॉस्टल में छात्रों का आना शुरू हो गया है। उन्हें एक सप्ताह के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही हॉस्टल में इंट्री दी जा रही है। केजीएमयू में 250 एमबीबीएस व 70 बीडीएस के नए छात्र हैं।

प्रॉक्टर प्रो आरएएस कुशवाहा का कहना है कि छात्रों को एक सप्ताह के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। तभी हॉस्टल में रहने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा अभिभावक का सहमति पत्र भी लाना होगा। वहीं लोहिया संस्थान में एमबीबीएस 200 सीटें हैं। संस्थान के प्रवक्ता डा श्रीकेश सिंह के छात्रों को कोरोना रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा ताकि अन्य में संक्रमण फैलने से बचाया जा सके। सभी के लिए मास्क अनिवार्य होगा।

अपशब्दों का इस्तेमाल वाला सिपाही का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

इसके साथ ही रैगिंग को लेकर सख्ती बढ़ाई गयी है। केजीएमयू का हॉस्टल से लेकर कैंपस तक सीसीटीवी की निगरानी में होगा।  वहीं एंटी रैगिंग सेल के टोल फ्री नंबर, संस्थान के हेल्पलाइन नंबर व ई-मेल पर छात्र रैगिंग की शिकायत कर सकेंगे। यह नंबर पोस्टर-बैनर लगाकर कैंपस में डिस्प्ले कर दिए गए हैं। एंटी रैगिंग को लेकर लगभग 76 लोगों की टीम बनाई गई है। इसमें प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य शामिल हैं।

एक चीफ प्रॉक्टर, सहायक प्रॉक्टर 30, एंटी रैगिंग स्वॉयड टीम में 35 सदस्य, चार बाउंसर, 10 सुरक्षाकर्मी की टीम बनी है। हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। दूसरी ओर लोहिया संस्थान में हॉस्टल की गैलरी में सीटीटीवी लगा दिए गए हैं। प्रवक्ता डा श्रीकेश सिंह के मुताबिक प्रॉक्टर व प्रोवोस्ट वाडेन की टीम बना दी गई है।

छात्र दिन में गार्ड की निगरानी में हॉस्टल से एकेडमिक ब्लॉक में क्लास के लिए जाएंगे। वहीं रात में रैगिंग का खतरा रहता है। ऐसे में शाम पांच से आठ, 10 बजे व 12 बजे तक टीम तीन बार हॉस्टल का औचक निरीक्षण करेगी। नए छात्रों से रैगिंग व अन्य समस्याओं का इनपुट लेगी।

Exit mobile version