Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नई दिल्ली : देश में जल्द ही लाई जायेगी नई पर्यटन नीति, जानिए इसमें क्या है खास

Tourism sector

टूरिज्म सेक्टर

नई दिल्ली। आने वाले समय मे देश में नई पर्यटन नीति लाई जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को ज्यादा से ज्यादा पर्यटन के लिए आकर्षित करने के लिए 100 स्मार्ट पर्यटक स्थल विकसित किए जाएंगे। नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति प्रस्तावित मसौदे में इन सभी चीजों को शामिल किया गया है। पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के बताते हैं कि इस नीति के मसौदे में राज्यों के द्वारा दिये गए सुझावों को भी दर्ज किया गया है।

भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

इस निति के तहत कुछ विशेष पर्यटन स्थलों का मॉडल के तौर पर विकास किया जाएगा। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति के मसौदे को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। अति विशिष्ट पर्यटक स्थल की योजना में स्मारकों व स्थलों का विकास विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में करने की बात कही गई है ताकि उन्हें मॉडल के रूप में पेश किया जा सके। इनके आसपास पर्यटन की दृष्टि से समग्र विकास किया जाना है।

Exit mobile version