Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मानहानि केस में Richa Chadha को मिला न्याय

मानहानि का केस वापस Defamation case back

मानहानि का केस वापस

जबसे अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तब से एक नया विवाद भी लगातार जारी था। वह विवाद था पायल घोष और ऋचा चड्ढा के बीच मानहानी का। क्योंकि पायल ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए ऋचा चड्ढा का नाम घसीटा था, जिसके बाद ऋचा ने कोर्ट का सहारा लिया। ऋचा को इस मानहानी के मामले में जीत हासिल हुई है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को मिली धमकी, रांची में बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले की कॉपी को शेयर करते हुए अपने जीत की खुशखबरी को शेयर किया है। इस पोस्ट में ऋचा ने फैसले की कॉपी शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हम जीत गए, सत्यमेव जयते! मैं बॉम्बे हाई कोर्ट की आभारी हूं। यह फैसला अब सार्वजनिक रिकॉर्ड में है। हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आपके समर्थन के लिए शुक्रिया। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को है, जो कि इस फैसले में बताया गया है।’

Exit mobile version