• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई शिक्षा नीति 2022 तक लागू हो जाएगी : सीएम योगी

Desk by Desk
19/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
नई शिक्षा नीति New education policy

नई शिक्षा नीति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय ने इन 100 वर्षों की यात्रा को याद किया। योगी ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने देश व समाज को राष्ट्रपति से लेकर न्यायमूर्ति दिए तो लोकतंत्र को मजबूत करने वाले नेता भी दिए। शोध करने वाले वैज्ञानिक दिए तो अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाले उद्योगपति भी दिए।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2022 तक लागू हो जाएगी। इस नीति में ज्ञान के साथ ही रोजगार का भी समन्वय होगा जिससे देश का युवा स्वालंबन की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं अक्सर कहता हूं कि हमने शिक्षण संस्थान खोल दिए, लेकिन उन्हें जनसरोकारों से दूर कर दिया। शिक्षण संस्थानों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना जरूरी है।

बता दें कि विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर 19 से 25 नवंबर तक शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को समापन समारोह को संबोधित करेंगे। आज के कार्यक्रम
उद्घाटन समारोह : सुबह 11 बजे से 12 बजे तक, विरासत से परिचय-सुबह 12:30 बजे, साहित्यिक उत्सव का अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी से शुभारंभ, अवध की रोशन चौकी- पद्मश्री मालिनी अवस्थी व यतीन्द्र मिश्रा- शाम 5:30 बजे।

परिसर में बदली रहेगी प्रवेश की व्यवस्था

लविवि में शताब्दी समारोह के दौरान परिसर में प्रवेश की व्यवस्था बदली रहेगी। पूरे समारोह के दौरान आगंतुकों के लिए गेट संख्या भी तय कर दी गई है। गेट संख्या दो से अति विशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि, गणमान्य नागरिक, सम्मानित अतिथि, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं आमंत्रित मीडिया कर्मी प्रवेश करेंगे। शिक्षक, कर्मचारी पदक विजेता छात्र-छात्राएं गेट संख्या चार और पांच पर अपने वाहन खड़े कर परिसर में प्रवेश करेंगे। गेट संख्या एक के पास वाहन खड़े करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

समारोह के दौरान होगा भीड़ का प्रबंधन

शताब्दी समारोह ऐसे समय पड़ा है जबकि पूरा विश्व कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहा है। अभी तक स्कूल कॉलेज नियमित रूप से नहीं खुल पाए हैं। ऐसे में शताब्दी समारोह के दौरान भीड़ प्रबंधन भी एक बड़ी चुनौती है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बेहद सीमित संख्या में ही लोगों को आमंत्रित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में भी 100 से 150 के बीच ही लोग उपस्थित रहेंगे। मालवीय सभागार की कुल क्षमता करीब 400 व्यक्तियों की है, इसके बावजूद यहां पर सिर्फ 150 लोग ही रहेंगे। बिना कार्ड किसी को प्रवेश नहीं मिलना है। एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था होगी। कुर्सी पर टेप चिपका होगा ताकि उस पर कोई न बैठे।

जो लोग समारोह से जुड़ना चाहते हैं उनके लिए लाइव स्ट्रीम की व्यवस्था की गई है, ताकि वे कैंपस आए बिना पूरे समारोह का आनंद घर बैठे ही उठा सकें। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने भी लोगों से अपील की है कि परिसर आने के बजाय घर से लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा समारोह का आनंद उठाएं।

Tags: 100 years of lucknow universitydinesh-sharmaLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindilucknow universityLucknow university centenary celebrationsYogi Adityanath
Previous Post

सोशल मीडिया पर माहिरा खान का लेटेस्ट फोटोशूट देख फैन्स की धड़कने गयी थम

Next Post

वाराणसी में 67 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक 291 लोगों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
corona

वाराणसी में 67 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अब तक 291 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

mukut bihari

खरीदे गये गेहूॅ के मूल्य का भुगतान कृषकों को निर्धारित समय में करें : मुकुट बिहारी

28/05/2021

हाई स्लिट पर्पल ड्रेस में उर्फी जावेद ने दिखाए अपने सेक्सी लेग्स, फैंस के उड़े होश

29/09/2021
Drowned

नाले में साथियों संग नहाने गया युवक डूबा, तलाश जुटी NDRF

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version