• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नयी शिक्षा नीति से भारत शिक्षा का वैश्विक गंतव्य का आधार बनेगा : डॉ. रमेश पोखरियाल

Desk by Desk
10/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने शिक्षा का लोकतंत्रीकरण किया है। इसके प्रावधानों से भारत शिक्षा का एक वैश्विक गंतव्य बनेगा।

डॉ. निशंक ने यह बात “भारत -उच्च शिक्षा हेतु वैश्विक गंतव्य: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कि नई शिक्षा नीति ने शिक्षा का लोकतंत्रीकरण किया है और इसमें दिए गए प्रावधानों से भारत शिक्षा का एक वैश्विक गंतव्य बनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और विदेशों के प्रख्यात अकादमिक और उद्योग विशेषज्ञों की इस विद्वत सभा को देखकर बेहद ख़ुशी हुई। सबसे अच्छी बात यह है कि सभी नई शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय संकाय और छात्रों के एक केंद्र के रूप में भारत की संभावनाओं पर विचार करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में हमारी प्रतिभा, गतिशीलता और विभिन्न अकादमिक विषयों में नवीनतम निष्कर्षों और प्रगति के साथ हमारी प्राचीन विरासत की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं को जोड़ने की हमारी क्षमता के माध्यम से न केवल भारत बल्कि अखिल विश्व की शिक्षा प्रणाली के लिए नई दृष्टि तैयार करने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि हमारी पांच हजार साल प्राचीन संस्कृति शिक्षा प्रणाली, वर्तमान में अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए कोई नई बात नहीं है। पश्चिम में यूनानियों, फारसियों और अरबों से लेकर पूर्व में तिब्बतियों, चीनी, जापानियों तक समस्त विश्व के अनेक विद्वानों ने तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, शारदा और हमारे अन्य प्राचीन विश्वविद्यालयों में अध्ययन किया है।

UPSC, NDA और नौसेना अकादमी का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

डॉ. निशंक ने कहा कि मैं मानता हूं कि हमारे शिक्षण संस्थानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, परंतु फिर भी हम वैश्विक शिक्षा प्रणाली में आए त्वरित परिवर्तनों के दौर में कहीं पिछड़ गए हैं। हमारे अपने देश में समग्र उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त हुआ है किंतु शिक्षा प्रणाली इससे अछूती रह गई है।

इस मामले में आईआईटी और कुछ अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों द्वारा लाए गए मौलिक परिवर्तनों जैसे कि अंतः शाखाओं में अध्ययन कार्यक्रम, छात्रों को अपनी सर्वश्रेष्ठ नैसर्गिक प्रतिभा के निखारने के लिए प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम, उनके मस्तिष्क को बंधे-बंधाए आजीविका के ढर्रे से मुक्त करना या दूसरों की महत्वाकांक्षा के बोझ ढोने से मुक्त होना, औपचारिक शिक्षा से अल्पअवकाश लेना और आईआईटी जैसे संस्थानों में नहीं होने के बावजूद शैक्षिक संसाधनों से सर्वश्रेष्ठ लाभ प्राप्त करना, जैसे प्रावधानों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने अंततः शिक्षा का लोकतंत्रीकरण किया है।

रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, बेटे चिराग पासवान ने दी मुखाग्नि

शिक्षा मंत्री ने भारतीय प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय मेधा का लोहा वैश्विक मंच पर स्वीकार भी किया जा रहा है – चाहे वह हमारी व्याकरण प्रणाली और संस्कृत भाषा हो या हमारी शास्त्रीय और लोक कलाओं के विभिन्न रूप हों, सभ्यता की शुरुआत करने वाली मानवजाति के संदर्भ में विज्ञान की खोज का एक नया नजरिया हो, भारत के पास इन सभी मामलों में और अन्य अनेक क्षेत्रों में अनेक समृद्ध संसाधन हैं। इसके अलावा, हमारी विविधता के कारण हम न केवल सामाजिक अध्ययन बल्कि साइबर भौतिकीय अध्ययन के सामाजिक पहलुओं के अनुभव को भी और समृद्ध कर सकते हैं।

डॉ. निशंक ने इस दो दिवसीय वेबिनार के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया और सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बाद जब सभी न्यू नार्मल को अपना रहे हैं ऐसे में भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारी संभावनाओं को और विस्तार देती है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस वेबिनार से एक सार्थक कार्य योजना का स्वरुप निर्धारित किया जाएगा।

इस वेबिनार में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, उच्च्च शिक्षा सचिव अमित खरे, आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. वी के तिवारी, पूर्व-छात्र फाउंडेशन इंडिया के अध्यक्ष वरदराजन शेषमानी, आईआईटी भुवनेश्वर बोर्ड के सदस्य एवं वेबिनार के अध्यक्ष कमांडर वी के जेटली, आईआईटी खड़गपुर फाउंडेशन, यूएसए, बोर्ड के सदस्य, पैन आईआईटी यूएसए, के अध्यक्ष श्री रॉन (रणबीर) गुप्ता एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Tags: Dr. Ramesh Pokhriyalnew education policyकेंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंकडॉ. रमेश पोखरियालनयी शिक्षा नीतिराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020शिक्षा का लोकतंत्रीकरण
Previous Post

UPSC, NDA और नौसेना अकादमी का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

Next Post

प्रदूषण नियमों के उल्लंघन करने पर फिक्की पर लगा 20 लाख रूपये का जुर्माना

Desk

Desk

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
फिक्की पर 20 लाख रूपये का जुर्माना FICCI fined Rs 20 lakhs

प्रदूषण नियमों के उल्लंघन करने पर फिक्की पर लगा 20 लाख रूपये का जुर्माना

यह भी पढ़ें

promotion

52 आईपीएस अधिकारियों को मिला नये साल पर प्रमोशन का तोहफा, देखें लिस्ट

31/12/2024
Bakrid

जानें क्यों मनाते हैं बकरीद, कैसे हुईं कुर्बानी देने की शुरुआत

09/07/2022
SBI

लॉकडाउन के बाद लंबी अवधि का कर्ज लेने से घबरा रहे ग्राहक

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version