• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संसद में पास हुआ न्यू इनकम टैक्स बिल, आम-आदमी पर ऐसे होगा असर

Writer D by Writer D
11/08/2025
in Business, Main Slider
0
Inome Tax Bill

Inome Tax Bill

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 और आयकर (संख्याक 2) विधेयक (Income Tax Bill) , 2025 सोमवार को बिना चर्चा के ध्वनि मत से पारित हो गये।

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे सदन में पारित कराने के लिए पेश किया। इस बीच विपक्षी दलों के सांसद सदन से बाहर निर्वाचन आयोग कार्यालय तक मार्च करने गये थे लेकिन जैसे ही विधेयक को चर्चा के लिए लाया गया तो विपक्षी सांसद सदन में पहुंच गये और हंगामा करने लगे जिसके कारण विधेयक (Income Tax Bill) को बिना चर्चा के पारित करा दिया गया।

मौजूदा आयकर कानून 1961 में बना था और उसके बाद इसमें अब तक कई संशोधन हो चुके हैं। सरकार ने नये आयकर कानून के लिए इस साल 13 फरवरी को एक विधेयक लोकसभा में पुरस्थापित किया लेकिन फिर इसे प्रवर समिति को भेज दिया गया। समिति ने मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को विधेयक (Income Tax Bill) पर अपनी रिपोर्ट लोकसभा के पटल पर रख दी।

इसके बाद सरकार ने फरवरी में पेश विधेयक को वापस ले लिया और सोमवार को उसे संशोधनों के साथ लोकसभा में पेश किया।
नया आयकर विधेयक केंद्र सरकार को अधिक दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए नयी योजनाएँ बनाने का अधिकार भी प्रदान करता है। अधिनियम के तहत, तलाशी के मामलों में अघोषित आय में धन, सोना-चाँदी, आभूषण या अन्य मूल्यवान वस्तुएँ शामिल हैं।

यह अधिनियम आयकर अधिकारियों को इमारतों में प्रवेश, तलाशी और ताले तोड़ने की अनुमति देता है। ऐसा तब किया जा सकता है जब कोई व्यक्ति, जिसके लिए अधिनियम के तहत समन जारी किया गया है, कुछ दस्तावेज या लेखा-बही प्रस्तुत नहीं करता है।
यह अधिनियम अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की जाँच करने का भी अधिकार देता है। इसमें पात्र करदाताओं को कर निर्धारण अधिकारियों द्वारा पारित मसौदा आदेशों को विवाद समाधान पैनल के पास भेजने की अनुमति दी गयी है। इन करदाताओं में ट्रांसफर प्राइसिंग मामलों से जुड़े व्यक्ति, अनिवासी या विदेशी कंपनियाँ शामिल हैं। यह अधिनियम केंद्र सरकार को दोहरे कराधान के मामलों में राहत प्रदान करने के लिए अन्य देशों के साथ समझौते करने की अनुमति देता है।

दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न चार बजे सदन के समवेत होते ही पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कराधान विधि (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित कराने का प्रस्ताव रखने को कहा। श्रीमती सीतारमण ने इसका प्रस्ताव किया और उसके बाद उन्होंने इसे पारित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

इस बीच विपक्षी सदस्य सत्तापक्ष पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते हुये हंगामा करते रहे।

हंगामे के बीच ही श्रीमती राय ने वित्त मंत्री से आयकर (संख्याक 2) विधेयक, 2025 पारित कराने का प्रस्ताव रखने को कहा। इसके बाद श्रीमती सीतारमण ने विधेयक पारित कराने का प्रस्ताव रखा। यह विधेयक भी बिना किसी चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
हंगामा जारी रहने के दौरान ही दोनों विधेयकों के पारित किये जाने के बाद श्रीमती राय ने सदन की कार्यवाही मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Tags: Inome Tax Bill
Previous Post

मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण रोकने के दिए निर्देश

Next Post

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
Next Post
CM Dhami honored women self-help groups

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

CM योगी के हस्तक्षेप के बाद अब आरती जा सकेगी स्कूल

06/04/2022
Life Imprisonment

मासूम बेटी के साथ कुकर्म करने वाले हैवान को उम्रकैद

24/03/2023

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के दाम

24/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version