• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई Kia Seltos फैक्ट्री से रोल-आउट हुई, इस दिन होगा प्राइस अनाउंसमेंट

Desk by Desk
24/12/2025
in Tech/Gadgets
0
फैक्ट्री से रोल-आउट हुई नई Kia Seltos, 2 जनवरी को होगा प्राइस अनाउंसमेंट
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किआ इंडिया ने आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर फैक्ट्री में बिल्कुल नई Kia Seltos का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और पहली यूनिट को औपचारिक रूप से रोल-आउट भी किया गया है. भारतीय बाजार में नई सेल्टोस की कीमतों का खुलासा 2 जनवरी 2026 को किया जाएगा. नई सेल्टोस अब पहले से ज्यादा बड़ी और प्रीमियम हो गई है. इसकी लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और व्हीलबेस 2,690 मिमी है, जिससे केबिन स्पेस बेहतर हुआ है और हाईवे पर स्टेबिलिटी भी बढ़ी है. नया मॉडल पुराने वर्जन से लगभग 95 मिमी लंबा, 20 मिमी चौड़ा और 15 मिमी ऊंचा है, जबकि व्हीलबेस में 80 मिमी का इजाफा किया गया है.नया ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से बूट स्पेस भी बढ़ा है.

नई Kia Seltos फीचर्स

डिजाइन के मामले में नई सेल्टोस पूरी तरह फ्रेश लुक के साथ आ रही है. सामने की तरफ की ग्रिल, लंबा बोनट और सीधी नोज डिजाइन इसे ज्यादा दमदार लुक देते हैं. वर्टिकल LED DRLs और C-शेप्ड लाइट क्लस्टर इसकी पहचान बनाते हैं. पीछे की तरफ फुल-विथ LED लाइट बार, नया बंपर और चौड़ी स्टांस इसे ज्यादा मस्क्युलर दिखाते हैं.18-इंच अलॉय व्हील, ड्यूल-पैन सनरूफ, फ्लश डोर हैंडल और हिडन रियर वाइपर इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स हैं.

पैनोरमिक सनरूफ से लैस

केबिन के अंदर कंपनी ने नया कर्व्ड ग्लास पैनल दिया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन एक साथ इंटीग्रेटेड हैं. इंटीरियर में बेहतर मटीरियल क्वालिटी, नया टू-टोन थीम और ज्यादा साफ डिजाइन देखने को मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम मिलता है.

नई Kia Seltos सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से नई Seltos काफी मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. कनेक्टिविटी के लिए Kia Connect 2.0 के जरिए 90 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.नई Kia Seltos HTE, HTK, HTX और GTX वेरिएंट्स में आएगी.

Tags: kia seltos
Previous Post

WhatsApp बैन अकाउंट्स की जानकारी सरकार क्यों चाहती है?, यहां मिलेगा जवाब

Next Post

टाटा का गेम-चेंजर: सिएरा वाला इंजन अब हैरियर-सफारी में, मिलेगा 29 KM माइलेज

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
टाटा का मास्टरस्ट्रोक: सिएरा वाला इंजन अब हैरियर-सफारी में, मिलेगा 29 KM माइलेज

टाटा का गेम-चेंजर: सिएरा वाला इंजन अब हैरियर-सफारी में, मिलेगा 29 KM माइलेज

यह भी पढ़ें

arrested

डकैती का पुलिस ने खुलासा, पांच बदमाश गिरफ्तार

17/05/2021
Pakistan soldiers Killed

मनकोट में गोलाबारी करने पर पाक सेना को मिला करारा जवाब, ढेर किए 4 सैनिक, 5 चौकियां हुईं ध्‍वस्‍त

11/10/2020
4 killed as tree falls on roadways bus

चलती बस पर अचानक गिरा पेड़, 4 यात्रियों की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version