Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Tiger 3 का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

Tiger 3

Tiger 3

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म Tiger 3 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म Tiger 3 का हाल ही में एक वीडियो टाइगर का मैसेज रिलीज किया गया था। अब Tiger 3 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। Tiger 3 के नए पोस्टर में सलमान खान सुपरस्पाई लुक के साथ फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

हाथ में मशीन गन लिए सलमान, दुश्मन पर हमला करने की तैयारी में दिख रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है, काउंटडाउन शुरू हो गया है। Tiger 3 के ट्रेलर को बस 10 दिन बचे है। 16 अक्टूबर को ट्रेलर रिलीज हो रहा है।

भारत ने एशियाई खेलों में जीता 100वां पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tiger 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं।फिल्म Tiger 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। Tiger 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। Tiger 3 इस साल दीवाली के मौके पर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

Exit mobile version