Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नए साल का हो गया आगाज, इस देशों ने 2023 का किया जोरदार स्वागत

New Year celebration

New Year celebration

भारत में नए साल (New Year ) का इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही घंटों में देशभर में 2023 का जश्न मनेगा और 2022 गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। 2 साल बाद बिना कोरोना प्रोटोकॉल के दुनिया नए साल के जश्न को तैयार है। इसको लेकर भारत में भी लोग जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि सरकार ने सावधानी बरतने की नसीहत भी दी है। जिसमें चीन समेत विदेशों में बढ़ते कोरोना के ग्रॉफ का हवाला दिया गया है। इस बीच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज हो चुका है।

न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल (New Year ) का आगाज

न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल (New Year ) का आगाज हो चुका है और वहां बड़ी ही धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है। जोरदार आतिशबाजी के साथ लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और नए साल 2023 का आगाज किया। दरअसल, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हर बार की तरह इस बार भी नए साल (2023) का आगाज सबसे पहले हुआ।

शुभ योग साथ लिए आएगा नया साल, संकल्प-सिद्धि के लिए अच्छा है पहला दिन

इस दौरान ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टॉवर को जगमगाती लाइटो से सजाया गया है और यहां पर नए साल की पूर्व संध्या जोरदार आतिशबाजी की गई। जब भारत में शाम के करीब 4:30 बजते हैं तो यहां रात के 12 बज जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल 2023 का आगाज हो गया है। इसकी शुरुआत सिडनी शहर में शानदार आतिशबाजी के साथ हुई।

 

Exit mobile version