Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन देशों में अनोखे अंदाज से किया जाता हैं नए साल का स्वागत

New Year

New Year

साल 2022 को समाप्त होने में अब एक ही दिन बचा है। हर कोई पुराने साल को विदा करने और नए साल (New Year) का स्वागत करने के दौरान अपने अंदाज में सेलिब्रेट करना पसंद करता हैं। नए साल का आगमन दुनियाभर में बहुत धूमधाम से किया जाता हैं। इस रात को आपको सभी तरफ रौशनी देखने को मिलेगी, आसमान में फटाखे फूटते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के विभिन्न देशों में नए साल का स्वागत अलग और अनोखी परंपराओं के साथ किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको विभिन्न देश और उनसे जुड़ी नए साल की परम्परों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

 

स्पेन

स्पेन में न्यू ईयर की आधी रात को 12 अंगूर खाने की परंपरा है। यहां हर अंगूर का मतलब आने वाले साल के कुछ महीने गुड लक से जुड़ा हुआ है। बता दें, मैड्रिड, बार्सेलोना कुछ बड़े शहरों में लोग मेन स्क्वायर पर इकट्ठा होते और साथ में सब अंगूर खाते हैं।

चिली

यहाँ पर लोग नये साल की पूर्व रात्रि में एक चम्मच दाल खाते हैं और जूते के तल पर पैसा रखते है (मान्यता यह है कि नये साल में हर कदम पर पैसा मिलेगा)। इन कामों को ये लोग अगले 12 महीनों तक समृद्धि का वाहक मानते हैं। कुछ साहसी लोग नये साल की रात्रि को अपने मृतक प्रियजनों के कब्रिस्तान में बिताते हैं।

फिलीपींस

यहाँ के लोग नये साल की संध्या पर गोल-गोल बिंदियां वाले कपडे पहनना पसंद करते है और अपनी जेबों में सिक्के रखते हैं। दरअसल यहाँ पर यह ,मान्यता है कि गोल-गोल चीजें सम्पन्नता की प्रतीक होती हैं इसलिए लोग गोल आकार वाली चीजें जैसे संतरा, अनन्नास, अमरुद इत्यादि को नये साल की रात में खाते भी हैं।

ग्रीस

ग्रीस में, नए साल में carols गाना बहुत आम बात है। बच्चे इसे गाकर अपने परिवार और पड़ोसियों से धन प्राप्त करते हैं। जब नये साल के लिए उलटी गिनती शुरू होती है तो परिवार के लोग लाइट बंद कर देते हैं ताकि ताजा आँखों के साथ नया साल शुरू कर सकें। इसी के साथ ग्रीस में प्याज का गुच्छा दरवाजे के बाहर लटकता हुआ देखना आम सी बात है, ऐसा माना जाता है कि ये पूरे साल सौभाग्य लेकर आता है। प्याज की जड़ें बढ़ने से जीवन में वृद्धि आती है।

कोलंबिया

नए साल के मौके पर कोलंबिया में भी काफी यूनीक ट्रेडिशन मनाया जाता है। इस परंपरा को अगुएरो कहते हैं। इसके तहत फैमिली को हर सदस्य के बेड के नीच तीन आलू रखने होते हैं। एफ्ला आलू छीला हुआ, दूसरा बिन छीला और तीसरा आधा छीला हुआ। रात को हर व्यक्ति आंख बंद करके आलू निकालता है, जिसके हाथ में जैसा आलू आता है। उससे ये पता चलता है कि व्यक्ति का आने वाला जीवन किस्मत लेकर आएगा या आर्थिक संघर्ष या फिर दोनों का मिश्रण।

जर्मनी

यहाँ पर लोग नये साल की आधी रात में अपने नये साल के भविष्य को जानने के लिए चम्मच में लेड के कुछ टुकड़े पिघलाते हैं और उन्हें ठंडे पानी में फेंक देते है और फिर उन टुकड़ों के आकार की व्याख्या कर अपने नये साल का आंकलन करते हैं।

रोमानिया

क्रिसमस पर बच्चों या बड़ों के सैंटा की पोशाक पहनने के बारे में आपने सुना होगा लेकिन रोमानिया में नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग भालू जैसी पोशाक पहनकर डांस करते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि नये साल में बुरी आत्माओं से छुटकारा मिले। अस्ल में, पुरानी रोमनियाई कहानियों में भालू काफी स्पेशल रहे हैं और लोगों की रक्षा व इलाज करने तक के लिए मददगार माने जाते हैं।

ब्राजील

ब्राजील का भी नया साल का सेलिब्रेशन बड़ा अनोखा है। यहां लोगों का मानना है कि न्यू ईयर पर स्पेशल अंडरवियर पहनने से आने वाले समय में किस्मत अच्छी रहती है। इस दौरान लाल रंग पहना जाता है, माना जाता है कि रेड कलर का अंडरवियर प्रेम को बयान करता है। अगर येलो कलर का अंडरवियर पहना जाता है, तो ये पैसे लेकर आता है।

अमेरिका

अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर नये साल का सबसे अहम जश्न होता है और सबकी निगाहें झंडे के लंबे खंभे से नीचे उतरती एक रंगीन चमकती गेंद पर होती है। अस्ल में यह नये साल के लिए काउंटडाउन का प्रतीक है। इसके बाद कई अमेरिकी शहरों में देखा जाता है कि लोग नववर्ष की पूर्व संध्या पर पारंपरिक तौर पर कुछ चीज़ें ऊंचाई से फेंकते हैं। मिसाल के तौर पर इंडियाना में लोग ऊंचाई से तरबूज़ फेंकते हैं।

रूस

नये साल की आखिरी संध्या पर लोग अपनी ‘इच्छा’ को एक कागज के पन्ने पर लिखते है फिर ‘जलाते’ हैं और फिर जली हुई राख को शैम्पेन के साथ गिलास में डालकर पी जाते है। इससे पीछे यह मान्यता है कि आपकी यह ‘इच्छा’ पूरे साल आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

जापान

नये साल के स्वागत से जुड़ी परंपराओं को लेकर अगर एशियाई देशों की बात की जाए तो जापान और दक्षिण कोरिया में घंटी बजाने सबसे कॉमन बात है। जगह जगह पूर्व संध्या पर लोग घंटी बजाते हुए दिखते हैं। जापान में तो मान्यता के हिसाब से 108 बार घंटी बजाना शुभ माना जाता है इसलिए वहां शोर काफी होता है।

इक्वेडोर

यहाँ पर लोग आधी रात में नेताओं के पुतले जलाने के साथ-साथ उन लोगों के पुतले भी जलाते हैं जिन्हें वे पसंद नही करते हैं। इस प्रथा के पीछे का तर्क यह है कि लोग पिछले साल की नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसी तरह के कार्यक्रम पनामा, पराग्वे, और कोलम्बिया में भी आयोजित किये जाते हैं। जो लोग राजनीतिज्ञों का पुतला नही जलाते हैं वे लोग अपने घरों के चारों ओर मुद्रा, धन को छिपाते है जिससे कि उन्हें नये साल में समृद्धि मिल सके।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में मान्यता है कि नये साल के स्वागत में घर का गैर ज़रूरी सामान बाहर कर दिया जाता है। लेकिन इसे कबाड़ी को बेचना या फिर रीसेल करने जैसा सिस्टम नहीं है बल्कि अपनी खिड़कियों से लोग खास तौर से पुराना फर्नीचर बाहर फेंकते हैं। इसके पीछे मान्यता यही है कि नये साल में नया सौभाग्य उन्हें हासिल हो।

डेनमार्क

डेनमार्क में पडोसी दोस्त और फैमिली के दरवाजे पर पुरानी प्लेट और ग्लास फेंक कर नए साल की बधाइयां दी जाती हैं। सुनने में ही कितना दिलचस्प लग रहा है! आप भी यही सोच रहे होंगे आखिर हमारे यहां ये सब क्यों नहीं होता? खैर, यहां ये भी माना जाता है कि दरवाजे पर जीतें टूटे हुए बर्तन जमा होंगे, आपके लिए ये साल उतना ही बेहतर होगा। लोग आधी रात में कुर्सियों पर खड़े होकर साथ में उस पर से कूदते भी हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से उनके जीवन में गुड लक आता है।

Exit mobile version