• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुभ योग साथ लिए आएगा नया साल, संकल्प-सिद्धि के लिए अच्छा है पहला दिन

Writer D by Writer D
31/12/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
New Year

New Year

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए साल 2023 (New Year) का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. नए साल के शुभ होने की कामना भी हर दिल में है. हर व्यक्ति ये जानने को भी उत्सुक है कि नया साल कैसा रहेगा? ऐसे में आज हम आपको ग्रह- नक्षत्रों की चाल के आधार पर नये साल के शुभ व अशुभ योग व उनके फल के बारें में बताने जा रहे हैं.

शुभ होगा नए साल (New Year) का पहला दिन

पंडित रामचंद्र जोशी के अनुसार ग्रहों की चाल के हिसाब से नये साल की शुरुआत सामान्यत: शुभ होगी. रविवार को अश्विनी नक्षत्र में शुरू हो रहे नए साल पर सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक शिव व इसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा. जो किसी भी संकल्प व सिद्धी के लिए अच्छा समय रहेगा.

इसके अलावा जीवन ऊर्जा देने वाले सूर्य, न्याय के देव शनि व ज्ञान के देव व ग्रह बृहस्पति का अपने घर में रहना भी शुभ फल देने वाला है. हालांकि मेष राशि में पहले से मौजूद पाप ग्रह राहु के साथ चंद्रमा का गोचर ग्रहण का अशुभ योग भी बना रहा है, जो जातक के लिए परेशानी का कारण बन सकता है.

शनि बनाएगा विपरीत राजयोग, चार ग्रहों का होगा गोचर

साल 2023 के पहले महीने में शनि का शश योग भी कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आएगा. 17 जनवरी 2023 को शनि अपनी गृह राशि कुंभ में प्रवेश करेगा. कुंभ शनि की मूल त्रिकोण राशि होने पर शश महापुरुष योग बनेगा. जो कुंभ, कन्या, मकर, मेष व वृषभ राशि के लिए शुभ फलदायी रहेगा. इसके साथ बनने वाला विपरीत राजयोग भी तुला, वृषभ व धनु राशि के लिए लाभदायक होगा. शनि के अलावा सूर्य, बुध और शुक्र का भी इस महीने गोचर होगा, जिसका भी जातकों पर असर रहेगा.

चार ग्रहण करेंगे पूरे साल को प्रभावित

पंडित जोशी के अनुसार ग्रहों की चाल यूं तो वर्षभर ही जनजीवन को प्रभावित करेगी, पर साल में पड़ने  वाले चार ग्रहण, दो सूर्य ग्रहण व दो चंद्र ग्रहण का असर सबसे ज्यादा रहेगा. इनमें पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल व दूसरा 14 अक्टूबर 2023 को होगा. इन दोनों ग्रहण के 15-15 दिन बाद ही 5 मई व 29 अक्टूबर को दो चंद्र ग्रहण होंगे.

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से सूर्य व चंद्र ग्रहण दोनों ही अशुभकारी हैं. दोनों का एक पखवाड़े में होना और भी ज्यादा अनिष्टकारी होने की मान्यता है. जिसका असर पूरे साल देखने को मिल सकता है.

Tags: AstrologyAstrology tipshappy new yearNew YEARnew year 2023
Previous Post

चेयरमैन के साथ घर में घुसकर मारपीट मामले में दबंगों पर मुकदमा दर्ज

Next Post

छपरा जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 80 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Navratri
Main Slider

72 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

18/03/2026
Paneer Lifafa Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन पनीर लिफाफा पराठा, बच्चों को आएगा बहुत पसंद

17/03/2026
celebrity designer kurta for Eid
Main Slider

ईद पर चाहिए स्टाइलिश और रॉयल लुक, इन डिजाइनर कुर्तों से ले आइडियाज

17/03/2026
These outfits are best for Eid
फैशन/शैली

ईद के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट, मिलेगा स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक

17/03/2026
Masik Durgashtami
धर्म

चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इस कवच का पाठ, मां दुर्गा दूर करेंगी हर परेशानी!

17/03/2026
Next Post
chhapra liquor case

छपरा जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 80 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री नौका विहार करते मयाली नेचर कैंप बैठक स्थल तक पहुंचे

22/10/2024
CM Yogi

योगी सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 10 लाख करोड़ जुटाने का रखा लक्ष्य

14/05/2022
Dead Body

ठेकेदार का शव निर्माणाधीन मकान में लटकता मिला, हत्या की आशंका

22/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version