Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवनियुक्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट

CM Dhami

CM Dhami

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य मंत्रिमंडल में शामिल सभी नवनियुक्त मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी को मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और जनहित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।

इसी क्रम में भरत सिंह चौधरी ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री (CM Dhami) से शिष्टाचार भेंट की, जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें भी बधाई दी। वहीं, नवनियुक्त मंत्री खजान दास ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामूहिक प्रयासों के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version