Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नव विवाहिता की मौत, पुलिस ने श्मशान घाट से कब्जे में लिया शव

5 killed as house roof collapses

5 killed as house roof collapses

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत से हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में ससुराली जन शव का अंतिम संस्कार करने कम्हरिया घाट पहुंचे। जहां मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला जिले के राजे सुलतानपुर थाना क्षेत्र के लालमनपुर गांव का है। जहां सोमवार को गांव निवासिनी नवविवाहिता चंदना सिंह (24) पत्नी सोनू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन शव का अंतिम संस्कार कराने कम्हरिया घाट पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि उनकी पुत्री के साथ घटना हुई है। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है कि मृतका की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी और उसके डेढ़ वर्ष की संतान भी है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version