Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दहेज की भेंट चढ़ गई दस दिन पहले डोली चढ़कर आई दुल्हन

Dowry

dowry

फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र में दस दिन पहले डोली चढ़ कर आई दुल्हन शुक्रवार को अर्थी चढ़ कर चली गई। दुल्हन के पिता के अनुसार अतिरिक्त दहेज (Dowry) न देने उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति सहित 5 ससुराली जनों के विरुध्द रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के ग्राम राजा रामपुर मेंई निवासी मिट्ठू लाल के पुत्र रविंद्र की शादी 23 जून को थाना अरवल जनपद हरदोई के गांव नंदना निवासी मोहन लाल राठौर की पुत्री धन देवी के साथ हुई थी। शादी में विधिवत दान दहेज (Dowry) के बाद मोहनलाल का आरोप था कि शादी में चार पहिया की कार मांग कर पुत्री को रोज प्रताड़ित करते थे।

मंगलवार को उनकी पुत्री मायके से चौथी चल कर आई थी। पिता की तहरीर पर पति रविंद्र, जेठ धर्मेंद्र, देवेंद्र दो अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिला। हल्का दरोगा राहुल कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शादी का जोड़ा पहन कर जब दस दिन पहले दुल्हन बनी धनदेवी को आज कफन में लिपटे देखा, तो वहां मौजूद अधिकारियों की भी आंखें नम हो गई।

Exit mobile version