Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Pervez Musharraf

Pervez Musharraf

दुबई। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) के निधन की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई के अस्पताल में मुशर्रफ का निधन हो गया। परवेज की उम्र 78 साल थी और वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले भी कई बार मुशर्रफ के निधन की खबरें आ चुकी हैं।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) की हालत शुक्रवार को गंभीर हो गई। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि एक टीवी चैनल जीएनएन का दावा है कि परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) को दिल और अन्य बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें दुबई में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीमारी से लड़ते हुए शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 78 वर्षीय मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन किया था। मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं।

पूर्व सैन्य शासक को मिली है फांसी की सजा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने ऐसी सजा सुनाई।

हल्दी के उत्पादन में सांगली, ईरोड और निजामाबाद बन सकता है कुशीनगर

3 नवंबर, 2007 को देश में इमरजेंसी लगाने और और दिसंबर 2007 के मध्य तक संविधान को निलंबित करने के जुर्म में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुशर्रफ को 31 मार्च, 2014 को दोषी ठहराया गया था।

Exit mobile version