Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अगले महीने शनि की आय भाव की इस राशि पर होगी दृष्टि, बनेंगे धन लाभ के योग

Shani Trayodashi

Shani Dev

अक्टूबर का महीना कई राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। लेकिन मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर खास रहेगा। बुध की राशि मिथुन के दूसरे भाव यानी धन भाव पर शनि और गुरु की दृष्टि रहेगी। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव के कारण मिथुन राशि वालों के आय वृद्धि के योग बनेंगे। इसके साथ धन आगमन भी होता रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी साबित रहेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर आपको प्रशंसा मिल सकती है। मित्रों-परिजनों से धन लाभ के योग बनेंगे। इस महीने आप धन संचय कर सकते हैं। इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी पेशा के साथ कारोबारियों को भी धन लाभ होगा। आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शनि के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश से भविष्य में लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वालों के लिए समय उत्तम है।  नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के यह समय लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या-

वर्तमान में मिथुन राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। 24 जनवरी 2020 से शनि ढैय्या शुरू हुई थी, जो कि 29 अप्रैल 2022 तक रहेगी।

Exit mobile version