Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देवबंद के मदरसे में रह रहे संदिग्ध को NIA ने लिया हिरासत में

NIA

NIA

सहारनपुर। जनपद के देवबंद से NIA ने एक संदिग्ध को उठाया है। रविवार सुबह NIA की टीम देवबंद पहुंची और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक मदरसे का छात्र बताया जा रहा है। वो कर्नाटक रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकी संगठन के वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा है।

सुबह करीब चार बजे NIA की टीम देवबंद पहुंची। टीम ने एक मदरसे में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक का नाम फारुख है और वह कर्नाटक का रहने वाला है।

STF ने 3 चीनी नागरिक चढ़े STF के हत्थे, फर्जी कंपनी बनाकर की करोड़ों की हेराफेरी

यह युवक देवबंद में रहकर एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। पकड़े गए युवक से एक गुप्त स्थान पर पूछताछ की जारी है। इस कार्रवाई के बारे में पुलिस को कोई सूचना नहीं है।

Exit mobile version