Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

निक जोनस ने बताई अपने अस्पताल जाने की वजह, पढ़े पूरी खबर

Nick Jonas explained the reason for going to his hospital, read whole news

Nick Jonas explained the reason for going to his hospital, read whole news

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। जिसके बाद वे पूरे भारत के जीजू बन गए। लेकिन हाल ही में अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके फैंस बहुत परेशान हो गए थे और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे थे। लेकिन अब निक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्होंने अब अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी बताई है। साथ ही कहा है कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बता दे सोमवार को निक ने द वॉइस के नए एपिसोड में बताया कि शूटिंग करते दौरान उन्हें चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें वीकेंड पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निक ने बताया कि वे बाइक से गिर गए थे। लेकिन अब मैं बिलकुल स्वस्थ हूँ। निक ने बताया कि बाइक से एक्सीडेंट के दौरान उनकी एक पसली क्रैक हुई है और थोड़ी बहुत चोट लगी है। निक ने अपने एक्सीडेंट के बारे में बताते और कारण देता हुए कहा कि मैं बस आगे बढ़ना चाहता था और कहना चाहता था कि अगर मैं शारीरिक रूप से उतना उत्साही नहीं हूं जितना कि मैं आमतौर पर होता हूं।

आ गया है मुग्गुरू मोनागल्लू का फर्स्ट लुक पोस्टर, देखिये तस्वीरें

साथ ही बता दे हाल ही में वे  प्रियंका के साथ मिलकर लोगों की मदद के लिए आए थे आगे। वे लोगों की मदद करने के लिए फंड जुटा रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फंड जुटाने की अपील की थी। प्रियंका इस समय बेशक भारत में नहीं हैं लेकिन वह निक के साथ मिलकर एनजीओ के जरिए भारतीय लोगों की मदद करती रहती हैं। प्रियंका ने भी लोगों की मदद के लिए पैसे डोनेट किए थे।

 

Exit mobile version