Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाइजीरिया : हमलावर ने नागरिकों पर की अंधाधुंध गोलीबारी, पांच की मौत

नाइजीरिया में गोलीबारी

नाइजीरिया में गोलीबारी

नाइजीरिया के प्लैट्यू प्रांत के वैवांग जिले में एक हमलावार ने नागरिकों पर अंधाधुध गोलीबारी की जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया पुलिस के मुताबिक हमलावार की नागरिकों पर की गई गोलीबारी में एक अन्य इंसान जख्मी हो गया।

प्रांत के पुलिस अधिकारी एडवर्ड ईबुका ने इस घटना कि निंदा करते हुए कहा कि इसने राज्य की शांति प्रक्रिया को गहरा झटका दिया है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 लाख के पार, 9.92 लाख लोग रोगमुक्त

उन्होंने कहा, ‘ राज्य की शांति प्रक्रिया में लगी पुलिस, राज्य सरकार और सेना के लिए यह एक बड़ा झटका है।’

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version