Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिटायर्ड डीआईजी से ठगी करने वाला नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

Arrested

arrested

नोएडा। खुद को ब्रिटिश महिला बताकर उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से आठ लाख रुपए की ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा साइबर अपराध थाना सेक्टर 36 की थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में डीआईजी स्तर के सेवानिवृत्त अधिकारी आर. पी. सिंह ने साइबर अपराध थाना में 22 जून को मामला दर्ज कराया था और कहा था कि आरोपी ने खुद को ब्रिटिश महिला बताकर उनसे दोस्ती की थी।

यादव ने बताया कि आरोपी ने सेवानिवृत्त अधिकारी को विश्वास में लिया और उन्हें उपहार भेजने की बात कहकर सीमा शुल्क, जीएसटी शुल्क के नाम पर उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को इस मामले में नाइजीरिया के नागरिक चीब्जू को गिरफ्तार किया।

उसके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, 13 मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह विदेशी महिला बनकर पुरुषों से तथा विदेशी पुरुष बनकर महिलाओं से दोस्ती करता तथा उन्हें कीमती सामान देने का झांसा देकर उनसे सीमा शुल्क अन्य शुल्क के नाम पर ठगी करता था।

Exit mobile version