Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

11 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Arrested

Arrested

मुंबई। मुंबई पुलिस की टीम ने नवी मुंबई के सेक्टर 2 में स्थित तलोजा में श्रीकृपा रेजिडेंसी में छापा मारकर 11 लाख रुपये की ड्रग्स सहित एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पकड़ा गया नाइजीरियन नागरिक नवी मुंबई में अवैध वीजा और पासपोर्ट के रह रहा था। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार नवी मुंबई के तलोजा इलाके में नाइजीरियन नागरिक के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा इलाके में स्थित श्रीकृपा रेजीडेंसी में छापा मारा था।

छापे के वक्त नाइजीरियन नागरिक के पास 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मेथाक्विलाइन नामक 116 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। नाइजीरियन आरोपित की पहचान बोनिफेस एमेनिक के रूप में हुई है।

छानबीन में पता चला है कि आरोपित एमेनिक को 2022 में ठाणे पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और चार महीने पहले जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से ड्रग्स की तस्करी शुरू कर दी थी।

पूछताछ में, उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने ओगबोना पॉल के रूप में पहचाने जाने वाले एक अन्य नाइजीरियन नागरिक से ड्रग्स प्राप्त किया था। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Exit mobile version