Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध रूप से भारत में रहने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

arrested

arrested

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर( द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस शनिवार को यू पी बॉर्डर स्थित भड़ाना कट से नाइजीरिया निवासी फिदेनु को घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस वहां पर चेकिंग कर रही थी।

पुलिस को 22 वर्षीय इस नाइजीरियन युवक पर शक हुआ और उसे रोककर पूछताछ की तो वह पुलिस के सवालों का जवाब भी नहीं दे पाया और न ही वह पासपोर्ट और वीजा दिखा सका।

जिसके बाद पुलिस ने उसे विदेशी पासपोर्ट अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि फिदेनु से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version