Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाइजीरियाई ने ट्विटर को बैन कर भारतीय ऐप Koo को किया जॉइन

नाइजीरियाई सरकार ने लगभग एक हफ्ते पहले ट्विटर को अनिश्चित समय के लिए बैन कर दिया था। ट्विटर बैन की खबर के कुछ समय बाद ही भारत के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo ने नाइजीरिया में सेवा शुरू करने का ऐलान किया था। अब नाइजीरियाई सरकार ने Koo को जॉइन कर लिया है। Koo ने नाइजीरिया में सेवा शुरू करने के ऐलान के वक्त कहा था कि वो प्लेटफॉर्म पर वहां की स्थानीय भाषा जोड़ने का काम भी कर रहा है।

ट्विटर क्यों हुआ था बैन?

कुछ दिन पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुखारी ने एक ट्वीट में गृहयुद्ध का जिक्र करते हुए अपने विरोधियों पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि ‘जो आज बुरा बर्ताव कर रहे हैं, उन्हें उसी भाषा से समझाया जाना चाहिए, जो वो समझते हैं।’

WTC final से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने दी अपनी राय 

Koo पर नाइजीरियाई सरकार का आना अहम क्यों?

भारत में केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच नए आईटी नियम और कई और मुद्दों को लेकर तनाव चल रहा है। हालांकि, ट्विटर आईटी नियमों का पालन करने की इच्छा जता चुका है, फिर भी रिश्तों में खटास आ चुकी है।

इसी बीच Koo माइक्रोब्लॉगिंग का एक विकल्प बनकर उभरने की कोशिश कर रहा है। कई केंद्रीय मंत्री Koo जॉइन कर चुके हैं। नाइजीरिया की सरकार के प्लेटफॉर्म पर आने से Koo की भारत में पोजीशन बेहतर होने की संभावना है।

Exit mobile version