Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिंधु बॉर्डर पर निहंगों ने फिर किया जानलेवा हमला, शख्स का तोड़ दिया पैर

किसान आंदोलन का सबसे बड़ा केंद्र रहा सिंघु बॉर्डर अब हिंसक घटनाओं की वजह से सुर्खियों में चल रहा है। लखबीर सिंह की हत्या के बाद अब मनोज पासवान नाम के शख्स पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में निहंगों द्वारा उसके पैर को तोड़ दिया गया है।

बताया गया है कि मनोज अपने वाहन के जरिए मुर्गियों को लेकर जा रहा था। लेकिन तभी निहंगों ने उसे रोक लिया और मुफ्त में ही मुर्गी की बात करदी। लेकिन जब मनोज ने देने से इनकार कर दिया, तब निहंगों ने जानलेवा हमला किया। उसके पैर को ही तोड़ दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने एक निहंग को हिरासत में ले लिया है।

जनता की समस्याओं को दूर करने में सहायक बनें चयनित अधिकारी : आशुतोष टंडन

इससे पहले निहंगों ने ही लखबीर सिंह पर भी जानलेवा हमला कर दिया था। उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए गए थे। लखबीर ने दम तोड़ दिया था और उसकी मौत हो गई। उस घटना के बाद पुलिस द्वारा नारायण सिंह, गोविंद और भगवंत की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस अभी भी अपनी जांच कर रही है और लखबीर के परिवार से भी सवाल-जवाब हो रहे हैं।

Exit mobile version