Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Nikay Chunav: ‘हाउस टैक्स हाफ-वाटर टैक्स माफ’ नारे संग उतरेगी AAP

Bihar Election: AAP releases first list of candidates

Bihar Election: AAP releases first list of candidates

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ मैदान में उतरेगी। आप यूपी के 17 नगर निगमों और 763 नगर निकायों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के लिए पार्टी ने 763 नगर निकायों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। साथ ही, वार्ड, मेयर और चेयरमैन स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभी तक वार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं।

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता वैभव महेश्वरी ने बताया कि नई दिल्ली के पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर निकाय में आरक्षण में लंबे विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। अब उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

सीटों के आरक्षण भी घोषित हो गए हैं। लोगों से आपत्तियां मांगने की तिथि भी पूरी हो चुकी है। अब यह लगभग तय हो चुका है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव (Nikay Chunav) की घोषणा होगी। उत्तर प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी 763 नगर निकायों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम हैं इन नगर निगमों में भी “आप” मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 763 नगर निकायों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

Exit mobile version