Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Nikay Chunav: भाजपा ने चार सक्रिय सदस्यों को दिखाया बाहर का रास्ता

BJP

BJP

हरदोई। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा (BJP) उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के सदस्यों व पदाधिकारी को जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने पार्टी से निष्कासित (Expelled) कर दिया है।

उन्होंने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत माधवगंज में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के सक्रिय सदस्य अनुराग मिश्रा को पार्टी से बाहर कर दिया।

इसी प्रकार संडीला के मंडल उपाध्यक्ष अभय गुप्ता, बिलग्राम के राजारमन गुप्ता तथा नगर पंचायत पाली के कमलाकांत बाजपेई को छह वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है।

Nikay Chunav: वोटर कार्ड के बिना भी डाल सकते हैं वोट, निर्वाचन आयोग ने इन 15 आईडी को दी मान्यता

जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये सभी भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं। अपने-अपने क्षेत्र से पार्षद का टिकट मांग रहे थे। टिकट ना मिलने पर वे सभी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसकी जानकारी होने पर पार्टी हाईकमान के आदेश पर सभी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।

Exit mobile version